Home » राजस्थान » अनूपगढ़ में बोले मल्लिकार्जुन खरगे, बीजेपी उघोगपतियों को मजबूत करने का कर रही काम

अनूपगढ़ में बोले मल्लिकार्जुन खरगे, बीजेपी उघोगपतियों को मजबूत करने का कर रही काम

राजस्थानः राजस्थान विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे अनूपगढ़ के दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर सभी गांरटी को पूरा करेंगे. कांग्रेस पार्टी दिन-रात देश की सेवा में लगी है. राजस्थान में कांग्रेस की सरकार ने शानदार काम किया है. देश के लिए इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने जान दे दी. केंद्र सरकार ED,CBI का दुरुपयोग कर रही है. विपक्षी पार्टियों के नेताओं को टारगेट किया जा रहा है. मोदी जी हमारे पीछे पड़े हैं. भाखड़ा नांगल बांध,एम्स,बड़े-बड़े IIT संस्थान कांग्रेस ने देश को दिए.

खरगे ने कहा कि BJP और अमित शाह के पास दाग धोने वाली वॉशिंग मशीन है. विपरीत भाजपा प्रदेशों में चुनी हुई सरकारों को तोड़ने का काम कर रही है. BJP ने बड़े उद्योगपतियों को मजबूत करने का काम किया. उद्योगपतियों के हाथ में सबकुछ है.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना और कहा कि भाजपा ने देशभर में नफरत और घृणा का माहौल बना दिया है. कांग्रेस पार्टी दिन-रात देश की सेवा में लगी है. राजस्थान में कांग्रेस की सरकार ने शानदार काम किया है. देश के लिए इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने जान दे दी. केंद्र सरकार ED,CBI का दुरुपयोग कर रही है. विपक्षी पार्टियों के नेताओं को लगातार टारगेट किया जा रहा है.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने गैस सिलेंडर के बढ़े दामों पर भी चुटकी लेते हुए कहा मोदीजी 400 रुपयों के सिलेंडर का विरोध करते थे आज दाम 1000 रुपये तक है. BJP धर्म,जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही है. BJP लगातार 10 साल से सत्ता में है फिर भी लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रहे है. बीजेपी धर्म के नाम पर देश को बांटा जा रहा है.

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines