Home » राजस्थान » उदयपुर के रामेश्वर महादेव मंदिर में महाकाल स्वरूप में सजे भोलेनाथ, भस्म आरती में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

उदयपुर के रामेश्वर महादेव मंदिर में महाकाल स्वरूप में सजे भोलेनाथ, भस्म आरती में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

सावन के पावन महीने में उदयपुर के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के अलग-अलग स्वरूपों के दर्शन हो रहे हैं। रामगिरी स्थित प्रसिद्ध रामेश्वर महादेव मंदिर में इस बार बाबा रामेश्वर महादेव का उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर भस्म आरती स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया।

रामेश्वर महादेव मित्र मंडल की ओर से मंदिर में विशेष सजावट और रोशनी की गई। बाबा रामेश्वर महादेव को महाकाल स्वरूप में सजाकर विराजित किया गया। इसके साथ ही भगवान शिव की विशेष भस्म आरती का आयोजन हुआ।

ढोल-नगाड़ों की गूंज और भोलेनाथ के जयकारों के बीच हुई आरती ने श्रद्धालुओं को उज्जैन के बाबा महाकाल की भस्म आरती जैसा अनुभव कराया। विशेष श्रृंगार में सजे बाबा रामेश्वर महादेव के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भक्तों ने कतार में लगकर दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा। मंदिर में इससे पहले अमरनाथ धाम की झांकी भी सजाई गई थी।

सावन के दौरान रामेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव के अलग-अलग स्वरूपों में लगातार विशेष श्रृंगार किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

देखिए ये तीन फोटोज…

आरती की परम्परा को पूरा करते पुजारी।
आरती की परम्परा को पूरा करते पुजारी।

मंदिर में अमरनाथ धाम की झांकी भी सजाई गई।
मंदिर में अमरनाथ धाम की झांकी भी सजाई गई।
भस्म आरती स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया।
भस्म आरती स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines