Home » राजस्थान » सुखराम मेघवाल की मौत के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने धरने पर पहुंचे नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल

सुखराम मेघवाल की मौत के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने धरने पर पहुंचे नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल

नागौर। नागौर जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर दिवंगत सुखाराम मेघवाल की मृत्यु के मामले में न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार एवं मेघवाल समाज के लोगों द्वारा दिए जा रहे धरने में गुरुवार को नागौर सांसद एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल पहुंचे। सांसद ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली और दिवंगत सुखराम मेघवाल के पिता से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि एक दलित परिवार ने अपना बेटा खोया है और ऐसे समय में शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए।उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता हुई है तो उसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए,सांसद ने सरकार की संवेदनशीलता पर प्रश्न उठाते हुए कहा चार दिनों से एक दलित युवक का शव मोर्चरी में रखा हुआ है जिले से मेघवाल समाज के प्रतिनिधि के तौर पर सरकार में मंत्री है,निकटवर्ती जिले से मेघवाल समाज से केंद्र में मंत्री है मगर किसी ने पीड़ित की आवाज उठाने की हिम्मत नहीं की।

अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी उठाए सवाल

सांसद हनुमान बेनीवाल ने नागौर के जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए,उन्होंने अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण भी किया और कहा कि जिला अस्पताल नागौर सहित आसपास के बड़े क्षेत्र की जनता के लिए प्रमुख चिकित्सा केंद्र है, लेकिन लंबे समय से यहां व्यवस्थागत खामियां,चिकित्सकीय सुविधाओं की कमी, मरीजों एवं परिजनों को होने वाली परेशानियां और प्रशासनिक लापरवाही सामने आती रही हैं।उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले गरीब और आम परिवारों को बेहतर एवं सम्मानजनक चिकित्सा सुविधा मिलना उनका अधिकार है। अस्पताल प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मरीजों को उपचार के लिए अनावश्यक परेशान न होना पड़े और किसी भी शिकायत पर तत्काल संज्ञान लिया जाए।
बेनीवाल ने कहा कि स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधा में लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जा सकती। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की उच्च स्तर पर समीक्षा होनी चाहिए तथा जहां भी कमियां हैं,उन्हें तत्काल दूर किया जाना चाहिए।

अंत में बनी सहमति

सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों व पीएमओ सहित अन्य अधिकारियों के साथ पीड़ित परिवारों के साथ वार्ता की,पांच लाख रुपए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी परिवार की तरफ से देने सहित कुल 11 लाख की आर्थिक मदद पीड़ित परिवार को करने,परिवार में एक व्यक्ति को संविदा नौकरी देने,अस्पताल के भवन निर्माण करने वाली एजेंसी और ठेकेदार के कार्यों की जांच करवाने,पूरे घटनाक्रम की कलक्टर कि अध्यक्षता में गठित कमेटी से जांच करवाने सहित कई मांगो पर सहमति बनी।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

बीकानेर में नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.41 करोड़ की प्रॉपर्टी फ्रीज

बीकानेर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों पर