Home » राजस्थान » विधानसभा में शोकाभिव्यक्ति

विधानसभा में शोकाभिव्यक्ति

जयपुर। सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के षष्ठम सत्र के पहले दिन गुरुवार को सदन में दिवंगत पूर्व राज्यपाल,पूर्व मुख्यमंत्रियों,पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायकों के निधन पर शोक प्रस्ताव प्रस्तुत कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।सदस्यों ने दिवंगत नेताओं के सार्वजानिक जीवन एवं उनके योगदान को स्मरण करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल डी.वाई.पाटिल,उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूरी,आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.भास्कर राव, पूर्व सांसद विष्णु मोदी,पूर्व संसदीय सचिव ब्रह्मदेव कुमावत तथा पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा और नवनीत लाल निनामा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल डी.वाई.पाटिल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए श्री देवनानी ने बताया कि स्व.पाटिल 1967 से 1978 तक महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य रहे। वे 2009 से 2013 तक त्रिपुरा तथा 2013 से 2014 तक बिहार के राज्यपाल रहे।अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शिक्षा, सुशासन एवं सामाजिक विकास को प्रोत्सहित करने की दिशा में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।समाज सेवा के लिए उन्हें वर्ष 1991 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।उनका निधन 4 अगस्त 2026 को हुआ।

वासुदेह देवनानी ने बताया कि उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भुवन चन्द्र खंडूरी दसवीं, बारहवीं, तेरहवीं, चौदहवीं एवं सोलहवीं लोकसभा के सदस्य रहे। वे 2007 से 2013 तक उत्तराखण्ड विधानसभा के सदस्य रहे तथा दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे। उनका निधन 19 मई, 2026 को हुआ।

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.भास्कर राव तीन बार आंध्र प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे और राज्य सरकार में विभिन्न विभागों में राज्य मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री रहे। वे अगस्त से सितम्बर,1984 तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे तथा लोकसभा के सदस्य भी रहे। लउनका निधन 22 अप्रैल, 2026 को हुआ।

विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व सांसद विष्णु मोदी के सार्वजनिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि स्व.मोदी दसवीं राजस्थान विधानसभा में पुष्कर तथा बारहवीं विधानसभा में मसूदा से विधायक निर्वाचित हुए। वे आठवीं लोकसभा में अजमेर से सांसद रहे। उनका निधन 21 मार्च, 2026 को हुआ।पूर्व संसदीय सचिव ब्रह्मदेव कुमावत तेरहवीं राजस्थान विधानसभा में मसूदा से निर्दलीय विधायक निर्वाचित हुए तथा राजकीय उपक्रम एवं प्राक्कलन समिति ‘क’ के सदस्य रहे। उनका निधन 27 जुलाई, 2026 को हुआ।

वासुदेव देवनानी ने बताया कि पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा सातवीं,आठवीं,तेरहवीं एवं पन्द्रहवीं राजस्थान विधानसभा में कठूमर से विधायक रहे।अपने कार्यकाल के दौरान वे प्राक्कलन,सरकारी आश्वासन,नियम एवं अनुसूचित जाति कल्याण समितियों के सदस्य रहे। उनका निधन 3 मई, 2026 को हुआ।उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक नवनीत लाल निनामा आठवीं,नौवीं,बारहवीं एवं चौदहवीं राजस्थान विधानसभा में घाटोल से विधायक निर्वाचित हुए। विधानसभा कार्यकाल के दौरान वे अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति के सदस्य एवं सभापति तथा सामान्य प्रयोजनों सम्बन्धी समिति के सदस्य रहे। विभिन्न सामाजिक आन्दोलनों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले निनामा का निधन 23 अप्रैल, 2026 को हुआ।

सदन ने दिवंगत नेताओं के प्रति शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने दो मिनट मौन रखकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

बीकानेर में नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.41 करोड़ की प्रॉपर्टी फ्रीज

बीकानेर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों पर