Home » राजस्थान » नगरीय निकाय आम चुनाव की हो माकूल व्यवस्था – जिला निर्वाचन अधिकारी

नगरीय निकाय आम चुनाव की हो माकूल व्यवस्था – जिला निर्वाचन अधिकारी

जयपुर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) संदेश नायक की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित ईआरओ एईआरओ सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में चुनाव प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संपादित करने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने माननीय राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूचियों की शुद्धता एवं अद्यतन स्थिति, प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के समयबद्ध निस्तारण, मतदान केन्द्रों के भौतिक सत्यापन तथा मतदान केन्द्रों पर आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही सहायक मतदान केन्द्रों की स्थापना, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों की पहचान, आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद निर्धारित समयावधि में सूचनाएं उपलब्ध करवाने तथा प्रशिक्षण एवं स्ट्रॉंग रूम के लिए स्थल चयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में नगर पालिका चुनाव के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के संग्रहण एवं मतगणना स्थल के चयन, नाम निर्देशन प्राप्ति स्थल पर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता, नाम निर्देशन से संबंधित स्टेशनरी एवं लोक सूचना नोटिस जारी करने, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के परिवहन एवं सीलिंग की तैयारियों, पीडब्ल्युडी (दिव्यांग) मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा सभी आवश्यक गतिविधियों की वीडियोग्राफी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई।

उन्होंने इसके अतिरिक्त पम्पलेट एवं पोस्टर मुद्रण, वाहन एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र की अनुमति सहित निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न कार्यों की तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों को निर्धारित समय में पूर्ण करने तथा चुनाव प्रक्रिया के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी उन्हें प्रदान किए।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम राजीव द्विवेदी, अतिरिक्त जिला कलक्टर पूर्व नरेंद्र कुमार वर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर चतुर्थ आशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर दक्षिण युगांतर शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर उत्तर राजेंद्र सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर तृतीय देवयानी, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

बीकानेर में नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.41 करोड़ की प्रॉपर्टी फ्रीज

बीकानेर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों पर