Home » राजस्थान » राजस्थान पुलिस का व्यापक नशा नष्टीकरण अभियान, हजारों किलो मादक पदार्थ और लाखों नशीली गोलियां नष्ट

राजस्थान पुलिस का व्यापक नशा नष्टीकरण अभियान, हजारों किलो मादक पदार्थ और लाखों नशीली गोलियां नष्ट

जयपुर। राजस्थान पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गत दिनों प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ व्यापक नशा नष्टीकरण अभियान चलाया। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में विभिन्न थानों के मालखानों में जब्त अवैध मादक पदार्थों का एनडीपीएस एक्ट की धारा 52ए में निर्धारित विधिक प्रक्रिया एवं प्रावधानों की पालना करते हुए नियमानुसार निस्तारण किया गया।यह कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्री भारत सरकार तथा केंद्र एवं राज्य स्तरीय एनकोर्ड बैठकों में दिए गए निर्देशों की पालना में की गई। अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) द्वारा की गई।

हजारों किलोग्राम मादक पदार्थ और 1.16 लाख से अधिक नशीली गोलियां नष्ट

प्रदेश के विभिन्न जिलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों के निस्तारण के दौरान बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए। इनमें-
° गांजा: 4,981.043 किलोग्राम
° गांजे के पौधे: 301.864 किलोग्राम एवं 400 नग
° डोडा-पोस्त: 40,471.83 किलोग्राम
° अफीम: 31.67 किलोग्राम
° अफीम के पौधे: 243.68 किलोग्राम एवं 115 नग
° हेरोइन: 37.05 किलोग्राम
° चरस: 3.59 किलोग्राम
° एमडी: 8.23 किलोग्राम
° एमडीएमए: 0.64 किलोग्राम
° ब्राउन शुगर: 0.84 किलोग्राम
° स्मैक: 5.29 किलोग्राम
° कोडिन बेस कफ सिरप: 183.15 लीटर
° विभिन्न प्रकार की नशीली टेबलेट: 1,16,446 नग
° विभिन्न प्रकार की टेबलेट: 50.34 किलोग्राम
° अन्य ड्रग्स: 573.65 किलोग्राम

एएनटीएफ ने की प्रभावी मॉनिटरिंग

राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई को समन्वित एवं प्रभावी बनाने के साथ-साथ जब्त मादक पदार्थों के निस्तारण की प्रक्रिया की भी मॉनिटरिंग कर रही है। जिलों में निस्तारण की कार्रवाई निर्धारित विधिक प्रक्रिया के अनुसार और समयबद्ध रूप से पूरी हो, इस पर विशेष ध्यान दिया गया।
राजस्थान पुलिस का यह व्यापक अभियान नशे के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ जब्त मादक पदार्थों के सुरक्षित एवं नियमानुसार निस्तारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

बीकानेर में नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.41 करोड़ की प्रॉपर्टी फ्रीज

बीकानेर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों पर