Home » राजस्थान » हमारी सरकार ने 31 माह में राजस्थान में विकास के जितने काम किए उतने कांग्रेस पांच साल में भी नहीं कर पाई ………भजनलाल शर्मा

हमारी सरकार ने 31 माह में राजस्थान में विकास के जितने काम किए उतने कांग्रेस पांच साल में भी नहीं कर पाई ………भजनलाल शर्मा

जयपुर।आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़,प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, मंत्री जोगाराम पटेल एवं प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी ने 2023 के विधायी प्रत्याशियों का मार्गदर्शन किया। बैठक में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर संगठन की रणनीति, सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने, जमीनी स्तर पर जनसंवाद मजबूत करने तथा भाजपा को नगर निकायों में विजयी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पिछले 31 माह में राजस्थान में सुशासन और विकास के जो काम हुए है, उसने प्रदेश के आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। भाजपा सरकार ने माता-बहनों, गरीबों, युवाओं, किसानों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। सरकार द्वारा इतने कम समय में 35 से अधिक नीतियां लाई गई हैं और शासन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को प्राथमिकता दी गई है।उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस के पांच वर्ष के कुशासन से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी थी। भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही आमजन को राहत देने और सरकार तथा जनता के बीच सीधा संवाद मजबूत करने का काम किया। आज ‘गवर्नमेंट टू पीपल कनेक्ट’ पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है। सरकार आमजन की आवाज सुन रही है और उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित कर रही है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से 15 लाख से अधिक घरों तक नल से जल पहुंचाने का काम किया गया है।राजस्थान ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और प्रदेश की कुल स्थापित विद्युत क्षमता 34,279 मेगावाट तक पहुंच गई है। सरकार ने 2.3 लाख से अधिक कृषि विद्युत कनेक्शन तथा 12 लाख से अधिक घरेलू विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए हैं। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 2.6 लाख से अधिक रूफटॉप संयंत्र लगाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 50 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण हुआ है तथा 1,758 गांवों को डामर सड़कों से जोड़ा गया है। पश्चिमी राजस्थान में करीब 80 हजार करोड़ रुपये की लागत से पेट्रोकेमिकल रिफाइनरी परियोजना का काम पूर्ण हुआ है। अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से भोजन की मात्रा 450 ग्राम से बढ़ाकर 600 ग्राम तथा गुणवत्ता युक्त भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को 9000 रुपए सीधे उनके बैंक खाते में दिए जा रहे हैं।शहरों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक लाख से अधिक आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका है तथा करीब एक लाख आवासों का कार्य प्रगति पर है। राइजिंग राजस्थान के माध्यम से 35 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों में से करीब 9 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट धरातल पर उतरने की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,मशीन लर्निंग,सेमीकंडक्टर सहित आधुनिक तकनीक के क्षेत्रों में भी राजस्थान को अग्रणी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने तेजी से काम किया है। करीब 1.89 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई गई है और 1.25 लाख पदों का भर्ती कैलेंडर जारी किया गया है। पेपर लीक के मामलों में सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। राजस्थान में पारदर्शी, जवाबदेह और सशक्त शासन व्यवस्था स्थापित की जा रही है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बैठक में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि अब पूरी ताकत के साथ जनता के बीच जाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 31 माह में जितने विकास कार्य किए हैं, कांग्रेस पार्टी उतने काम पांच साल के शासन में भी नहीं कर सकी और आगे भी नहीं कर पाएगी। सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएं, जनसंवाद करें और लोगों को बताएं कि भाजपा की डबल इंजन सरकार राजस्थान को विकास की नई दिशा दे रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता भाजपा को अपना आशीर्वाद देगी और नगर निकाय चुनाव में भाजपा की विजय के साथ ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ विकास की नई इबारत लिखेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 24×7 सक्रिय रहने वाला संगठन है।पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है और बूथ समितियां लगातार आमजन के साथ संवाद स्थापित कर रही हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए लगातार सक्रिय रहता है।उन्होंने कहा कि भाजपा के पास बड़ी संख्या में ऐसे समर्पित कार्यकर्ता हैं जो वर्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में रहकर आमजन के साथ सीधा संवाद कर रहे हैं। ऐसे जमीनी और समर्पित कार्यकर्ताओं को अवसर मिलने पर वे निश्चित रूप से पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।मदन राठौड़ ने स्पष्ट कहा कि नगर निकाय चुनाव में टिकट वितरण में धरातल पर काम करने वाले, लगातार जनता के बीच रहने वाले, साफ-सुथरी छवि वाले और जीतने की क्षमता रखने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में किसी प्रकार का भाई-भतीजावाद, सिफारिश या व्यक्तिगत दबाव नहीं चलेगा। युवाओं को भी पार्टी संगठन में आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का मजबूत संगठनात्मक ढांचा, केंद्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन और प्रदेश नेतृत्व की सक्रियता प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ खड़ी है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

बीकानेर में नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.41 करोड़ की प्रॉपर्टी फ्रीज

बीकानेर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों पर