Home » राजस्थान » RIC में सजा फैशन का मंच,अमोली बुटीक ने रैम्प पर उतारी डिजाइनर परिधानों की शानदार श्रृंखला

RIC में सजा फैशन का मंच,अमोली बुटीक ने रैम्प पर उतारी डिजाइनर परिधानों की शानदार श्रृंखला

जयपुरराजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में फैशन और डिजाइन की खूबसूरत झलक देखने को मिली, जहां अमोली बुटीक की ओर से डिजाइनर परिधानों की शानदार श्रृंखला रैम्प पर प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में फैशन प्रेमियों और आमंत्रित अतिथियों ने डिजाइनर कलेक्शन को सराहा।

 

रैम्प पर प्रस्तुत किए गए परिधानों में पारंपरिक भारतीय शैली के साथ आधुनिक फैशन का आकर्षक समावेश देखने को मिला। विभिन्न रंगों, डिजाइनों और आकर्षक कारीगरी से सजे परिधानों ने दर्शकों का ध्यान खींचा। मॉडल्स ने आत्मविश्वास के साथ रैम्प पर डिजाइनर कलेक्शन को प्रस्तुत किया।

अमोली बुटीक की इस फैशन प्रस्तुति में बदलते फैशन ट्रेंड्स के साथ भारतीय परंपरा और आधुनिकता के खूबसूरत मेल को दर्शाया गया। कार्यक्रम के दौरान डिजाइन, कपड़ों की गुणवत्ता और प्रस्तुति शैली को लेकर दर्शकों में खास उत्साह नजर आया।

कार्यक्रम में दीक्षा तंवर मेकओवर्स स्टूडियो एंड एकेडमी की ओर से जयपुर में विशेष मेकअप मास्टर क्लास का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मेकअप,हेयर स्टाइलिंग और फोटोग्राफी से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी गई।

आयोजकों के अनुसार, ऐसे फैशन कार्यक्रम नए डिजाइनरों और फैशन से जुड़े प्रतिभाशाली लोगों को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराते हैं। RIC में आयोजित इस फैशन शो ने जयपुर के फैशन और डिजाइन क्षेत्र में अपनी अलग छाप छोड़ी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

RIC में सजा फैशन का मंच,अमोली बुटीक ने रैम्प पर उतारी डिजाइनर परिधानों की शानदार श्रृंखला

जयपुर। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में फैशन और डिजाइन की खूबसूरत झलक देखने को मिली, जहां अमोली बुटीक की ओर