Home » राजस्थान » हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग करने वाले दो गिरफ्तार:कोटड़ा के जंगल से पकड़ लाई पुलिस, 3 दिन में 3 फायरिंग की वारदात

हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग करने वाले दो गिरफ्तार:कोटड़ा के जंगल से पकड़ लाई पुलिस, 3 दिन में 3 फायरिंग की वारदात

उदयपुर व शहर के हाथीपोल थाना क्षेत्र में एक दिन पहले हुई हिस्ट्रीशीटर पर हुई फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बीती देर रात करीब 11 बजे दोनों को कोटड़ा आदिवासी क्षेत्र के जंगलों से ​पकड़ा है।

डीएसपी राजेश यादव ने बताया कि आरोपी शादाब खान उर्फ अली गाइड पुत्र रफीक खान निवासी अंबामाता और मोहम्मद अशरफ उर्फ बाटी पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी अंबामाता को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ करते हुए आगे जांच जारी है। इधर, फायरिंग में घायल हुए इरफान पुत्र अशरफ खान एम​बी हॉस्पिटल में भर्ती है। उसका इलाज जारी है।

घायल इरफान खान हिस्ट्रीशीटर है।
घायल इरफान खान हिस्ट्रीशीटर है।

थप्पड़ का बदला लेने के लिए चलाई गोली

घायल इरफान खान हिस्ट्रीशीटर है। उसने फतहसागर में मछली पकड़ने का ठेका लिया हुआ है। सोमवार दोपहर को शादाब फतहसागर में मछली पकड़ रहा था। ऐसे में इरफान ने उसे रोका और दो थप्पड़ जड़ कर भगा दिया। इसके बाद मंगलवार दोपहर को इरफान ने फोन कर शादाब को यूआईटी पुलिया के पास मिलने बुलाया। इसके बाद शादाब और साथी अरशद मरुधर नृत्य केन्द्र के बाहर मिलने पहुंचे। जैसे ही इरफान आया तो शदाब ने उस पर दो फायर किए। जिसके बाद इरफान घायल हो गया और आरोपी फरार हो गए।

उदयपुर व शहर के हाथीपोल थाना क्षेत्र में एक दिन पहले हुई हिस्ट्रीशीटर पर हुई फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
उदयपुर व शहर के हाथीपोल थाना क्षेत्र में एक दिन पहले हुई हिस्ट्रीशीटर पर हुई फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

3 दिन में फायरिंग की 3 वारदातें पुलिस नाकाम

नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता के बीच उदयपुर शहर में बीते तीन दिन में फायरिंग की 3 ​वारदातें हो चुकी हैं। जिससे पुलिस की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। तीन दिन पहले सवीना थाना क्षेत्र में हिस्ट्रशीटर पर फायरिंग की घटना हुई थी। जिसके बाद मंगलवार को हाथीपोल और डबोक थाना क्षेत्र में दो फायरिंग की घटना हो गई। लोगों ने सवाल उठाए हैं कि पुलिस ऐसे गंभीर अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग करने वाले दो गिरफ्तार:कोटड़ा के जंगल से पकड़ लाई पुलिस, 3 दिन में 3 फायरिंग की वारदात

उदयपुर व शहर के हाथीपोल थाना क्षेत्र में एक दिन पहले हुई हिस्ट्रीशीटर पर हुई फायरिंग की घटना के मामले