Home » राजस्थान » नशे से मौतों के मामले में राजस्थान तीसरे नंबर पर:घास और अमोनिया नाइट्रेट से बना रहे गांजा; ब्रेन-हार्ट के लिए घातक

नशे से मौतों के मामले में राजस्थान तीसरे नंबर पर:घास और अमोनिया नाइट्रेट से बना रहे गांजा; ब्रेन-हार्ट के लिए घातक

  • 3 साल में नशे से होने वाली मौतें 50 प्रतिशत बढ़ीं

नशा तो वैसे ही घातक है। अब इसे भी खतरनाक केमिकलों के जरिए नकली तैयार किया जा रहा है। भास्कर ने बाजारों में अवैध रूप से बिक रहे गांजे की प्रदेश की प्रयोगशाला में जांच कराई तो चौंकाने वाला सच सामने आया। कटी हुई सूखी पत्तियों, घास-भूस, चायपत्ती या छोटे पौधों की पत्तियों में अमोनिया, नाइट्रेट जैसे केमिकल मिलाकर नकली गांजा बनाया जा रहा है। यह लिवर, हार्ट, मस्तिष्क और फेफड़ों के लिए खतरनाक है। नकली गांजा बनाने में केमिकल का स्प्रे किया जाता है। नशे की क्षमता 30-50% तक बढ़ जाती है। चिंताजनक यह है कि ऐसे नशे से शरीर के कई अंग डैमेज होने का खतरा रहता है।

  • अमोनिया का उपयोग सिंथेटिक कैनबिनोइड्स (नशीले रसायनों) का उपयोग सूखी पत्तियों पर स्प्रे करने के लिए किया जाता है। नाइट्रेट्स (जैसे एमाइल नाइट्रेट) को तीव्रता बढ़ाती है।

लैब टेस्ट में खतरनाक केमिकल की पुष्टि हुई

केमिकल एक्सपर्ट ने फास्ट ब्लू बी साल्ट टेस्ट किया। यह गांजे (कैनबिस/मारिजुआना) की पहचान के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला संवेदनशील कलर टेस्ट है। लैब में पेट्रोलियम ईथर, फास्ट ब्लू साल्ट का पाउडर, सोडियम बाइ कार्बोनेट के जलीय घोल को सैंपल में मिलाया गया तो खुलासा हुआ कि गांजा नकली है। इसमें खतरनाक केमिकल की पुष्टि को लेकर नेक्सलर्स और स्पेक्ट्रो फोटो मीटर टेस्ट किए। अमोनिया व नाइट्रेट से इसे बनाए जाने का खुलासा हुआ।

नशे से मौतों के मामले में राजस्थान तीसरे नंबर पर

एएनसीबी के मुताबिक 2024 में नशे से देश में 978 मौतें हुईं। 2023 में देश में 650 मौतें दर्ज हुई थी। इन मौतों में राजस्थान तीसरे नंबर पर है। यहां सालाना 69 मौतें होती हैं। 106 मौतों के साथ पंजाब पहले नंबर पर है।

ड्रग्स बेचने वालों के खिलाफ हम सख्ती कर रहे हैं। पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चला रहे हैं। एनडीपीएस के आरोपियों की प्रोपर्टी फ्रीज होनी चाहिए। घनश्याम सोनी, क्षेत्रीय निदेशक, एनसीबी, जोधपुर

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग करने वाले दो गिरफ्तार:कोटड़ा के जंगल से पकड़ लाई पुलिस, 3 दिन में 3 फायरिंग की वारदात

उदयपुर व शहर के हाथीपोल थाना क्षेत्र में एक दिन पहले हुई हिस्ट्रीशीटर पर हुई फायरिंग की घटना के मामले