Home » राजस्थान » राजस्थान के 7 लाख घरों में पीएनजी कनेक्शन देंगे:24 घंटे शहरों में मिलेगी बिजली; निकाय चुनाव के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र जारी

राजस्थान के 7 लाख घरों में पीएनजी कनेक्शन देंगे:24 घंटे शहरों में मिलेगी बिजली; निकाय चुनाव के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र जारी

राजस्थान में निकाय चुनावों के लिए बीजेपी ने घोषणा पत्र जारी किया है। बीजेपी मुख्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सीएम भजनलाल शर्मा और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में घोषणा पत्र का विमोचन किया। प्रदेश स्तर के बाद बीजेपी स्थानीय स्तर पर हर निकाय का अलग-अलग घोषणा-पत्र भी जारी करेगी।

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- हमने आज ‘नगरीय विकास संकल्प पत्र’ जारी किया है, क्योंकि घोषणा पत्र तो घोषणा करने का होता है, संकल्प पत्र काम करने का होता है। शहरों में विकास कैसे हो, इसे लेकर हम 5 साल का संकल्प पत्र राजस्थान की जनता के बीच में लेकर आए हैं।

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- जब मैंने विधानसभा में कहा था कि हम ‘वन स्टेट वन इलेक्शन’ कराएंगे, तब कांग्रेस के एक बड़े नेता ने कहा था कि आपके काका जी भी नहीं करा सकते हैं। वह खुद ही देख लें कि वन स्टेट वन इलेक्शन कौन से काका जी करवा रहे हैं।

राठौड़ बोले- हम जो कहते हैं, वह करते हैं

मदन राठौड़ ने कहा- सीएम भजनलाल शर्मा की गारंटी पर जनता विश्वास करती है। आज हमने शहरी निकायों का घोषणा पत्र जारी किया है। हम जो कहते हैं, वह करते हैं। हम इस घोषणा पत्र को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

पहले किसने क्या कहा और क्या किया और हमने क्या कहा और क्या किया। वह सब जनता जानती है और समझती भी हैं। आप सब जानते हैं कि पिछली सरकारों ने 5 साल में जो काम किया। उससे ज्यादा काम हमारे मुख्यमंत्री ने 2 साल में करके दिखा दिए। यह सब जनता ने देखा है और जनता ने इसे समझती भी है।

13 सदस्यों ने एक महीने में तैयार किया घोषणा पत्र

बीजेपी ने 2 अगस्त को चुनाव घोषणा पत्र समिति का गठन किया था। इस समिति में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, राजेंद्र कुमार गहलोत, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता, पूर्व महापौर सौम्या गुर्जर सहित 13 सदस्यों को शामिल किया गया था। इस समिति ने 30 दिन में संकल्प पत्र तैयार किया है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान के 7 लाख घरों में पीएनजी कनेक्शन देंगे:24 घंटे शहरों में मिलेगी बिजली; निकाय चुनाव के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र जारी

राजस्थान में निकाय चुनावों के लिए बीजेपी ने घोषणा पत्र जारी किया है। बीजेपी मुख्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सीएम