Home » राजस्थान » जयपुर नगर निकाय चुनाव में नामांकन की तस्वीर साफ, 1,380 पर्चे खारिज; 3,366 प्रत्याशी मैदान में

जयपुर नगर निकाय चुनाव में नामांकन की तस्वीर साफ, 1,380 पर्चे खारिज; 3,366 प्रत्याशी मैदान में

जयपुर। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की संवीक्षा पूरी होने के साथ ही जयपुर जिले में चुनावी तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। जिले के 19 नगरीय निकायों के 690 वार्डों में पार्षद पद के लिए दाखिल 4,868 नामांकन पत्रों में से 1,380 पर्चे निरस्त कर दिए गए, जबकि 3,488 नामांकन पत्र वैध पाए गए। इनसे कुल 3,366 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए हैं। हालांकि, अंतिम मुकाबले की तस्वीर 3 सितंबर को नाम वापसी के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट होगी।

नगर निगम में 1,007 प्रत्याशी वैध
जिला निर्वाचन अधिकारी (म्युनिसिपल) संदेश नायक के अनुसार जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए 1,378 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। संवीक्षा में 338 पर्चे निरस्त किए गए, जबकि 1,040 वैध पाए गए। इनके आधार पर 1,007 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए हैं। नगर निगम क्षेत्र में नामांकन खारिज होने के बाद कई वार्डों में राजनीतिक समीकरण भी बदलने की संभावना है।

चौमूं और शाहपुरा में भी बड़ी संख्या में पर्चे निरस्त
चौमूं नगर परिषद में 234 नामांकन पत्रों में से 89 निरस्त हुए और 145 वैध पाए गए। यहां 141 प्रत्याशी वैध रूप से नामांकित हुए। वहीं शाहपुरा नगर परिषद में 533 नामांकन पत्रों में से 194 खारिज हुए और 339 वैध रहे। इसके आधार पर 326 प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए पात्र पाए गए।

इन निकायों में भी हुई नामांकन की छंटनी
बगरू में 210 में से 61 नामांकन निरस्त हुए और 137 प्रत्याशी वैध रहे। बस्सी में 211 में से 32 निरस्त और 179 वैध रहे, जहां 178 प्रत्याशी मैदान में हैं। चाकसू में 365 में से 129 पर्चे निरस्त हुए और 213 प्रत्याशी वैध रूप से नामांकित हुए। दूदू में 171 में से 48 निरस्त हुए और 121 प्रत्याशी वैध रहे।

जमवारामगढ़ में 162 में से 50 पर्चे निरस्त हुए और 112 प्रत्याशी मैदान में हैं। जोबनेर में 109 में से 12 निरस्त तथा 94 प्रत्याशी वैध रहे। कालाडेरा में 113 में से 33 नामांकन निरस्त हुए और 79 प्रत्याशी वैध रूप से नामांकित हुए।

कानोता में 74 में से 5 पर्चे निरस्त हुए और 69 प्रत्याशी वैध रहे। खेजरोली में 162 में से 54 निरस्त हुए और 107 प्रत्याशी मैदान में हैं। किशनगढ़-रेनवाल में 144 में से 29 निरस्त हुए तथा 115 प्रत्याशी वैध पाए गए।

मनोहरपुर में 223 में से 69 पर्चे निरस्त हुए और 148 प्रत्याशी वैध रहे। नारायणा में 170 में से 62 निरस्त हुए तथा 108 प्रत्याशी मैदान में हैं। फागी में 196 में से 68 पर्चे खारिज हुए और 113 प्रत्याशी वैध रहे। फुलेरा में 108 में से 11 निरस्त हुए और 97 प्रत्याशी वैध पाए गए।

सांभर में 172 नामांकन पत्रों में से 59 निरस्त हुए और 105 प्रत्याशी वैध रूप से नामांकित हुए। वहीं वाटिका में 133 में से 37 पर्चे निरस्त हुए तथा 96 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरने के लिए वैध पाए गए।

3 सितंबर तक नाम वापसी का मौका

अब चुनावी प्रक्रिया का अगला महत्वपूर्ण चरण नाम वापसी का है। वैध रूप से नामांकित अभ्यर्थी 3 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक अपनी अभ्यर्थिता वापस ले सकेंगे। इसके बाद 4 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। नाम वापसी के बाद ही यह साफ होगा कि कितने प्रत्याशी वास्तव में चुनावी रण में डटे हैं और किन वार्डों में मुकाबला त्रिकोणीय या बहुकोणीय होने जा रहा है।

अब निगाहें नाम वापसी पर

नामांकन खारिज होने के बाद जहां राजनीतिक दलों के भीतर समीकरण बदलने लगे हैं, वहीं बागी और निर्दलीय प्रत्याशियों की भूमिका भी कई वार्डों में निर्णायक हो सकती है। 3 सितंबर के बाद जयपुर के निकाय चुनाव की असली तस्वीर सामने आएगी।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान के 7 लाख घरों में पीएनजी कनेक्शन देंगे:24 घंटे शहरों में मिलेगी बिजली; निकाय चुनाव के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र जारी

राजस्थान में निकाय चुनावों के लिए बीजेपी ने घोषणा पत्र जारी किया है। बीजेपी मुख्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सीएम