Home » राजस्थान » जन्माष्टमी पर्व एवं शोभायात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने की व्यापक तैयारियां

जन्माष्टमी पर्व एवं शोभायात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने की व्यापक तैयारियां

जयपुर। जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर 4 सितंबर 2026 को जयपुर शहर के श्री गोविंददेवजी मंदिर, इस्कॉन मंदिर मानसरोवर, हरे कृष्ण मंदिर अक्षयपात्र जगतपुरा, अक्षरधाम मंदिर वैशालीनगर सहित अन्य मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं 5 सितंबर को श्री गोविंददेवजी मंदिर से शाम 4 बजे शोभायात्रा रवाना होकर जलेबी चौक, सिरहड्योढ़ी बाजार, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, सांगानेरी गेट, बापू बाजार, न्यूगेट, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, चांदपोल बाजार एवं बगरूवालों के रास्ते होते हुए मंदिर श्री गोपीनाथ तक जाएगी। जिला कलक्टर ने जन्माष्टमी पर्व एवं शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला कलक्टर संदेश नायक ने पुलिस विभाग को सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था तथा शोभायात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नगर निगम जयपुर को मंदिरों एवं शोभायात्रा मार्ग की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, पेयजल, पार्किंग, अग्निशमन एवं अन्य नागरिक सुविधाएं, मंदिर परिसरों एवं मार्ग पर अतिक्रमण हटाने तथा आवश्यक बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने चिकित्सा विभाग को प्रमुख मंदिरों एवं शोभायात्रा मार्ग पर एम्बुलेंस, चिकित्सकीय दल एवं आवश्यक चिकित्सा संसाधन उपलब्ध करवाने,विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति, ढीले तारों के दुरुस्तीकरण तथा आवश्यकतानुसार नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था करने ,मंदिर प्रबंधन को श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकासी, सीसीटीवी, नियंत्रण कक्ष, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

जिला कलक्टर ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने तथा जन्माष्टमी पर्व एवं शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

राजस्थान के 7 लाख घरों में पीएनजी कनेक्शन देंगे:24 घंटे शहरों में मिलेगी बिजली; निकाय चुनाव के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र जारी

राजस्थान में निकाय चुनावों के लिए बीजेपी ने घोषणा पत्र जारी किया है। बीजेपी मुख्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सीएम