Home » राजस्थान » जयपुर में मॉल की 7वीं मंजिल से कूदा स्कूल मालिक:बिना बताए घर से बाइक लेकर निकले; पत्नी से झगड़े के कारण तनाव में थे

जयपुर में मॉल की 7वीं मंजिल से कूदा स्कूल मालिक:बिना बताए घर से बाइक लेकर निकले; पत्नी से झगड़े के कारण तनाव में थे

जयपुर में बनीपार्क स्थित एक प्राइवेट स्कूल के मालिक ने सुसाइड कर लिया। स्कूल मालिक ने एक मॉल की 7वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दी। प्रारंभिक जांच में मृतक का पत्नी से मनमुटाव के चलते तनाव में होना सामने आया है।

चित्रकूट नगर थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए। शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। घटना सोमवार सुबह 9.30 बजे की है। मॉल की पार्किंग का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

हादसे से पहले मॉल की पार्किंग में बाइक पार्क कर हेलमेट उतारते हुए मृतक अभिनव राज।
हादसे से पहले मॉल की पार्किंग में बाइक पार्क कर हेलमेट उतारते हुए मृतक अभिनव राज।

घर से मॉल जाकर किया सुसाइड

SHO विक्रम सिंह ने बताया- बनीपार्क के दुर्गा मार्ग निवासी अभिनव राज (38) ने सुसाइड किया है। वे बनीपार्क इलाके में ही एक स्कूल चलाते थे। सुबह करीब 9 बजे वे घर से अपनी अपाचे बाइक लेकर निकले थे।

करीब 9:30 बजे घर से 9 किलोमीटर दूर अजमेर रोड स्थित एलीमेंट मॉल पहुंचे। पार्किंग में बाइक खड़ी कर मॉल में लगी लिफ्ट से 7वीं मंजिल पर पहुंचे और छलांग लगा दी। उनके जमीन पर गिरते ही तेज धमाके की आवाज आई।

लहूलुहान हालत में शव पड़ा देखकर लोग डर गए। सुसाइड की सूचना पर चित्रकूट नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और FSL टीम को बुलाकर मौके से सबूत जुटाए। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया।

पत्नी से मनमुटाव की बात सामने आई

मृतक के भाई अभिषेक का कहना है कि तीन भाई-बहनों में अभिनव राज सबसे छोटे थे। 2 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी से मनमुटाव चल रहा था। पत्नी से चल रहे झगड़े के कारण वह 3-4 महीने से तनाव में थे और पत्नी से अलग ही रहते थे। आज सुबह स्कूल जाने के लिए तैयार हुए और घर में किसी से बिना कुछ बोले ही बाइक लेकर निकल गए थे।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर में जीप-ड्राइवर ने गाइड पर चाकू से किया हमला:आमेर किले तक गाड़ी ले जाने पर विवाद; लोगों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना घेरा

जयपुर में आमेर में जीप ड्राइवर और गाइड में किले तक गाड़ी ले जाने को लेकर कहासुनी हो गई। इसमें