भीलवाड़ा जिले में सांप के काटने से दो बहनों की मौत हो गई। कृष्णा (5) और भावना (2) मां ज्ञानी के साथ राखी पर ननिहाल आई थीं। रात को कमरें में सो रही थीं। सुबह 5 बजे बेटियों के रोने पर मां उठी तो बच्चियों के शरीर पर सांप के काटने के निशान थे।
परिजन आनन-फानन में दोनों बच्चियों को इलाज के लिए रायपुर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने भावना को मृत घोषित कर दिया।कृष्णा को इलाज के लिए भीलवाड़ा रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही कृष्णा ने भी दम तोड़ दिया। मामला रायपुर थाना क्षेत्र के मोखमपुरा गांव का रविवार सुबह का है। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

ननिहाल आई हुई थी दोनों
जानकारी के अनुसार, कांजी खेड़ा निवासी जगदीश गुर्जर की पत्नी ज्ञानी अपनी दोनों बेटियों कृष्णा (5) और भावना (2) के साथ राखी पर अपने पीहर मोखमपुरा (रायपुर) आई हुई थी।
शनिवार रात को खाना खाने के बाद मां और दोनों बेटियां एक ही कमरे में सो रही थीं। रविवार सुबह 5 बजे अचानक दोनों बच्चियों के रोने की आवाज सुनकर मां ज्ञानी देवी की नींद खुली।उन्होंने देखा कि दोनों बेटियों के शरीर पर सांप के काटने के निशान थे। सांप भी वहां से निकल रहा था।
दोनों बहनों की मौत
मासूम के पिता जगदीश गुर्जर ने बताया- ज्ञानी ने परिवार के दूसरे सदस्यों को उठाया और परिजन आनन-फानन में दोनों बच्चियों को इलाज के लिए सीएचसी रायपुर लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद भावना को मृत घोषित कर दिया।
कृष्णा को इलाज के लिए भीलवाड़ा रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसने भी रास्ते दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों मासूमों का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.




