Home » राजस्थान » एसओजी ने क्रूड ऑयल चोरी के मास्टरमाइंड को दबोचा:IOCL पाइपलाइन से 4.50 करोड़ का तेल चुराया था, गुजरात से पकड़ा गया

एसओजी ने क्रूड ऑयल चोरी के मास्टरमाइंड को दबोचा:IOCL पाइपलाइन से 4.50 करोड़ का तेल चुराया था, गुजरात से पकड़ा गया

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने क्रूड ऑयल चोरी के फरार मास्टर माइंड को अरेस्ट किया है। IOCL की भूमिगत पाइपलाइन में अवैध वाल्व लगाकर गिरोह ने 4.50 करोड़ रुपए का ऑयल चोरी किया था। एसओजी ने सोमवार सुबह आरोपी को कोर्ट में पेश कर 7 दिन की रिमांड पर लिया है। एसओजी की ओर से फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

36 टैंकरों से 8 लाख लीटर ऑयल चुराया था

एडीजी (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया- क्रूड ऑयल चोरी के मास्टर माइंड जैयश भाई उर्फ मोदी उर्फ राजू (56) निवासी जवाहर नगर बडोदरा गुजरात को अरेस्ट किया गया है। एसओज की टीम ने फरार आरोपी को गुजरात में दबिश देकर पकड़ा है।

अप्रैल-2025 में ब्यावर मसूदा में IOCL के सहायक प्रबंधक संजय कुमार सेन ने एसओजी में क्रूड ऑयल चोरी का केस दर्ज करवाया था। एसओजी की ओर से जांच में आया कि मार्च-अप्रैल 2025 के दौरान चरागाह भूमि से गुजर रही IOCL की भूमिगत सलाया-मथुरा पाइपलाइन (SMPL-24) में छेद कर अवैध वाल्व लगाया गया था। इसके जरिए करीब 8 लाख लीटर यानी 36 टैंकर क्रूड ऑयल चोरी किया गया। चोरी किए गए क्रूड ऑयल की कीमत करीब 4 करोड़ 48 लाख रुपए है।

अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार

एसओजी ने साक्ष्य जुटाने के साथ ही BTS डाटा और CDR का एनालिसिस कर संदिग्धों तक पहुंची। एसओजी ने पूछताछ के बाद क्रूड ऑयल चोरी के गिरोह के मेंबर को नामजद कर अरेस्ट करना शुरू किया। एसओजी की ओर से अब तक कुल 11 आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है। एसओजी ने गिरफ्तार आरापी जैयश भाई को सोमवार सुबह कोर्ट में पेश कर 7 दिन के रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के साथ ही क्रूड ऑयल चोर गिरोह में शामिल अन्य वांछित और संदिग्ध आरोपियों के बारे में जांच की जा रही है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सांप के काटने से दो बहनों की मौत:बच्चियों के रोने पर मां ने देखा तो सांप भाग रहा था, राखी पर ननिहाल आई थीं

भीलवाड़ा जिले में सांप के काटने से दो बहनों की मौत हो गई। कृष्णा (5) और भावना (2) मां ज्ञानी