Home » राजस्थान » जयपुर में बॉडी बिल्डर ने किया सुसाइड:धर्म बहन से मिलने अहमदाबाद से आया था, फ्लैट में फंदे से लटका मिला

जयपुर में बॉडी बिल्डर ने किया सुसाइड:धर्म बहन से मिलने अहमदाबाद से आया था, फ्लैट में फंदे से लटका मिला

जयपुर में एक बॉडी बिल्डर के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। फ्लैट के एक कमरे में रविवार दोपहर बॉडी बिल्डर का शव फंदे से लटका मिला। मृतक दो दिन पहले ही धर्म बहन से मिलने अहमदाबाद से आया था। करणी विहार थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए।

पुलिस ने कांवटिया हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इनकार किया है।

SHO (करणी विहार) सत्यपाल यादव ने बताया- दौसा के लालसोट निवासी लोकेश शर्मा उर्फ लक्की (30) पुत्र सुरेश चन्द शर्मा ने सुसाइड किया है। वह अहमदाबाद (गुजरात) में रहकर बॉडी बिल्डिंग करता था। दो दिन पहले वह जयपुर के करणी विहार स्थित जगदम्बा नगर में रहने वाली धर्म बहन से मिलने आया था।

शनिवार रात को खाना खाने के बाद लोकेश कमरे में सोने चला गया। पीछे से देर रात कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर लोकेश ने सुसाइड कर लिया।

गेट खोलने पर मिली लाश

परिवार के सुबह उठने के बाद भी लोकेश अपने कमरे से बाहर नहीं आया। दोपहर करीब 12 बजे तक नहीं उठने पर धर्म बहन जगाने पहुंची। काफी आवाज लगाने व गेट खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक के चलते धक्का देकर गेट खोलने पर अंदर लोकेश की लाश लटकी मिली।

सुसाइड की सूचना पर करणी विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सांप के काटने से दो बहनों की मौत:बच्चियों के रोने पर मां ने देखा तो सांप भाग रहा था, राखी पर ननिहाल आई थीं

भीलवाड़ा जिले में सांप के काटने से दो बहनों की मौत हो गई। कृष्णा (5) और भावना (2) मां ज्ञानी