जयपुर : राजस्थान में 199 सीटों पर मतदान जारी है. जहां एक तरफ लोगों में वोटिंग को लेकर उत्साह नजर आ रहा है, वहीं दूसरी ओर धौलपुर में एक आपसी विवाद का मामला सामने आया है. वोटिंग के समय दो पक्षों में आपसी रंजिश को लेकर विवाद छिड़ा.
यह घटना धौलपुर के बसई डांग थाना इलाके के रजई खुर्द गांव की है, जहां आपसी विवाद के चलते दो पक्षों में तकरार हुई और सूचना के मुताबिक मौके पर फायरिंग की भी खबर सामने आ रही है. मौके पर जनहानी की कोई सूचना नहीं है.
मतभेद के बाद फायरिंग की सूचना पुलिस को दी गई, और सूचना मिलने के पश्चात बसई डांगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घटना से लोगों में भय का माहौल बन गया है और पुलिस अभी इस विवाद की जांच कर रही है.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 232






