Poola Jada
Home » राजस्थान » गोगामेड़ी हत्याकांड के विरोध में प्रदेशभर में आक्रोश, राजस्थान बंद का व्यापक असर, पुलिस प्रशासन अलर्ट

गोगामेड़ी हत्याकांड के विरोध में प्रदेशभर में आक्रोश, राजस्थान बंद का व्यापक असर, पुलिस प्रशासन अलर्ट

जयपुर: गोगामेड़ी हत्याकांड के विरोध में प्रदेशभर में आक्रोश है. घटना के विरोध में आज राजस्थान बंद का व्यापक असर है. सर्व समाज और करणी सेना के आह्वान पर राजस्थान बंद है. जयपुर में व्यापारिक संगठनों ने भी बंद को समर्थन दिया. जयपुर शहर में लो-फ्लोर बसों का संचालन भी बंद करवाया. बाड़मेर-जैसलमेर-जोधपुर से लेकर भरतपुर-अलवर, हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर से लेकर उदयपुर तक बंद का असर है. अन्य शहरों में बाजार समेत निजी स्कूलें भी बंद को समर्थन है. टीम ब्राह्मण समन्वय समिति का भी बंद का समर्थन किया. घटना के विरोध में जगह-जगह धरना-प्रदर्शन जारी है. प्रदेशभर में पुलिस प्रशासन अलर्ट है.

गोगामेड़ी हत्याकांड के विरोध में राजस्थान बंद का असर नजर आ रहा है. राजस्थान बंद होने से परीक्षार्थियों की परेशानी बढ़ी है. आज से 14 दिसंबर तक UGC की परीक्षा आयोजित होनी है. आज दोपहर 3 बजे  UGC की परीक्षा होनी है. जयपुर सहित अन्य बड़े शहरों में परीक्षा आयोजित होनी है. सर्वसमाज की ओर से आज बंद का आह्वान किया गया.राजस्थान के परीक्षार्थी प्रभावित होंगे. ऐसे में राजस्थान बंद होने से परीक्षार्थियों की परेशानी  बढ़ी है. आपको बता दें कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्याकांड मामले में जयपुर शहर में चलने वाली लो-फ्लोर बसों का संचालन बंद है.

बसों को नजदीकी थानों पर खड़ी करने सहित संबंधित डिपो में लाने के लिए चालक-परिचालकों को डिपो मैनजर के मौखिक निर्देश दिए गए है. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड को लेकर जयपुर बंद का आह्वान किया गया है. सर्व समाज की ओर से भी जयपुर बंद का आह्वान किया गया. महिपाल सिंह मकराना भी खातीपुरा पहुंचे. खातीपुरा चौराहे पर टायर जला प्रदर्शन किया गया. विरोध में खातीपुरा चौराहे से रैली निकाली जा रही है. समर्थक आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है. पूरे राजस्थान में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्याकांड को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड को लेकर राजस्थान बंद का आह्वान किया गया. बूंदी भी आज बंद है. कई संगठनों और समाजों ने भी समर्थन दिया. गोगामेड़ी हत्याकांड को लेकर राजपूत समाज सहित अन्य समाज में भी आक्रोश देखा जा रहा है.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines