Home » राजस्थान » दो बाइक की हुई टक्कर, बाइक सवार पत्नी की मौत, पति हुआ घायल

दो बाइक की हुई टक्कर, बाइक सवार पत्नी की मौत, पति हुआ घायल

डूंगरपुर: डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बलवाडा गाँव के पास दो बाइक की टक्कर हो गई. हादसे में एक बाइक सवार पत्नी की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर घायल हो गया. वहीं हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया, पुलिस ने घायल पति को भर्ती करवाया है. वहीं पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव परिजनों को सौप दिया है.

डूंगरपुर जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने बताया की लक्ष्मणपूरा निवासी देवीलाल पुत्र मोहन ने रिपोर्ट दी है. रिपोर्ट में बताया की वह उसके भाई की पत्नी और माता-पिता रिलेशन में किसी की डेथ होने पर वीरपुर गांव गए थे. इधर इसके बाद देवीलाल व उसके भाई की पत्नी एक बाइक पर और उसके पिता मोहन व माता दूसरी बाइक पर वापस अपने गांव लौट रहे थे.

इस दौरान बलवाडा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ़्तार बाइक ने आगे चल रही उनके पिता की बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में उसके पिता व माता गंभीर घायल हो गए. दोनों घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल लाया गया जहा जांच के दौरान डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया. सुचना पर जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपा. वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines