Home » राजस्थान » Sukhdev Singh Gogamedi Case: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के अंतिम दर्शन में उमडे लोग, श्रद्धांजलि की अर्पित

Sukhdev Singh Gogamedi Case: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के अंतिम दर्शन में उमडे लोग, श्रद्धांजलि की अर्पित

जयपुरः सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के पोस्टमार्टम के बाद अब पार्थिव देह पैतृक गांव के लिए ले जाया जा रहा है. इस दौरान कई जगह अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ देखने को मिली. राजपूत सभा और भवानी निकेतन में भी अंतिम दर्शन के लिए लोग पहुंचे. और श्रद्धांजलि अर्पित की. सुखदेव सिंह अमर रहे के नारे लगाए. इसके बाद चौमूं शहर के राधास्वामी बाग चौराहे पर भी श्रद्धांजलि दी गई. रींगस मे भी राजपूत समाज के सैकड़ों युवाओं ने श्रद्धांजलि दी.

हत्याकांड़ में धरना स्थगित करने के बाद बीती रात शव का पोस्टमार्टम किया गया. सुखदेव के साथ नवीन का भी पोस्टमार्टम हुआ. आज सुखदेव सिंह के पार्थिव देह को राजपूत सभा भवन में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. इसके बाद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का अंतिम संस्कार के लिए रवाना हो चुका है. जहां दोपहर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

इससे पहले कल सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड़ में सहमति पत्र पर विरोधाभास के बाद पत्नी ने कहा कि दगा कर शेर को गीदड़ों ने मारा है. जो घर से चला गया उसकी कमी पूरी नहीं हो सकती है. एक मांग मेरी भी है. जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक यहां से हिलना नहीं है. सुखदेव सिंह ने लेटर पर कभी आश्वासन नहीं लिया है. अपनी बहन के लिए आप लोगों को ताल ठोकनी है. आंदोलन चाहे उग्र करना पड़े, लेकिन यहां से हिलना नहीं है. धरना प्रदर्शन करना हमारी मजबूरी और जरूरत भी है. लेकिन उसके बाद धरने को स्थगित करने की घोषणा कर दी गयी है. और पोस्टमार्टम के बाद आज कल अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines