जयपुर: राजस्थान में भारी भाजपा की जीत के बाद राजस्थान में सीएम पद की कमान कौन सभांलेगा, इसे लेकर पार्टी में मंथन और मीटिंग्स का दौर जारी है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आयी है. बाबा बालकनाथ ने लोकसभा स्पीकर से मुलाकात कर सांसद पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है.
आपको बता दें कि बाबा बालकनाथ राजस्थान के अलवर सीट से सांसद थे और मौजूदा विधानसभा चुनाव में तिजारा से विधायक चुने गए हैं. इस समय बाबा बालकनाथ सीएम पद की रेस में है, उनके समर्थक इस बार उन्हें राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं.
बाबा बालकनाथ ने सांसद पद से दिया इस्तीफा, बालकनाथ ने लोकसभा स्पीकर को इस्तीफा सौंपा, अलवर के तिजारा से विधायक चुने गए हैं बालकनाथ
Author: Kashish Bohra
Post Views: 234





