Poola Jada
Home » राष्ट्रीय » जयपुर विकास प्राधिकरण की पिक एंड चूज के आधार पर जोन 10 में कार्यवाही।राहुल नगर बी,सद्भावना नगर,मां जगदम्बा नगर में कार्यवाही आखिर क्यों नही?

जयपुर विकास प्राधिकरण की पिक एंड चूज के आधार पर जोन 10 में कार्यवाही।राहुल नगर बी,सद्भावना नगर,मां जगदम्बा नगर में कार्यवाही आखिर क्यों नही?

*जयपुर विकास प्राधिकरण की पिक एंड चूज के आधार पर जोन 10 में कार्यवाही।राहुल नगर बी,सद्भावना नगर,मां जगदम्बा नगर में कार्यवाही आखिर क्यों नही?*

*ग्याहर बीघा भूमि पर तीन नवीन अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त*

*व्यावसायिक प्रयोजनार्थ बनी अवैध बिल्डिंग को किया सील*

    

जयपुर(सुनील शर्मा) जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-10 में ईकोलाजिकल जोन में निजी खातेदारी की करीब 11 बीघा कृषि भूमि पर 03 नवीन अवैध कॉलोनियों को प्रारंभिक स्तर पर ही पूर्णतःध्वस्त किया गया। जोन पीआरएन-नोर्थ में माँ करणी नगर बी के भूखण्ड संख्या-38 बी में व्यावसायिक प्रयोजनार्थ बनी अवैध बिल्डिंग कीे नियमानुसार पुख्ता सीलिंग की कार्यवाही की गई।

मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि जोन-पी.आर.एन.(नोर्थ) के क्षेत्राधिकार में अवस्थित माँ करणी नगर बी महाराणा प्रताप रोड़ जयपुर के भूखण्ड संख्या 38बी में बिना भू-रूपान्तरण कराये आवासीय पट्टे के विपरीत जाकर व्यावसायिक प्रयोजनार्थ बेसमेन्ट सहित ग्राउण्ड एवं मंजिला अवैध बिल्डिंग का निर्माण करने पर निर्माणकर्त्ता को धारा 32, 33 जेडीए एक्ट के तहत नोटिस जारी  कर अवैध निमार्ण रूकवाया जाकर हटाने हेतु पाबंद किया गया था।परन्तु अवैध निर्माणकर्त्ता द्वारा अवैध निर्माण नहीं हटाने पर सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त कर कल दिनांक 05.12.2023 को जेडीए एक्ट की धारा 34 (क) का नोटिस जारी कर आज दिनांक 06.12.2023 को उक्त भवन में व्यावसायिक प्रयोजनार्थ लगाये गये 08 लोहे के शटर,अवैध बिल्डिंग के प्रवेश द्वारों इत्यादि को इंजीनियरिंग शाखा की मदद से ईटों की दीवार चुनवाकर गेटों पर ताले सील चपडी लगा कर नियमानुसार पुख्ता सीलिंग की कार्यवाही की गई।जविप्रा द्वारा सीलिंग में हुए व्यय-खर्च की नियमानुसार संबंधित से वसूली की जायेगी।उक्त कार्यवाही उप नियंत्रक प्रवर्तन-तृतीय,प्रवर्तन अधिकारी जोन-पी.आर.एन.(नोर्थ),12, 10ए तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।जेडीए द्वारा जोन-10 के क्षेत्राधिकार  ईकोलोजिकल जोन में अवस्थित गोनेर रोड़ जिला जयपुर में करीब 02 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘श्रीजी नगर’’ के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सडकें,प्लाटो की बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

जेडीए द्वारा जोन-10 के क्षेत्राधिकार  ईकोलोजिकल जोन में अवस्थित गोनेर रोड आशाराम आश्रम के पीछे़ जिला जयपुर में करीब 08 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘बाबू विहार ’’ के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सडकें,प्लाटो की बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

इसी प्रकार जोन-10 के क्षेत्राधिकार  ईकोलोजिकल जोन में अवस्थित इन्दिरा गाँधी नगर के पास़ जिला जयपुर में करीब 01 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘गोविन्द नगर चतुर्थ’’ के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सडकें, प्लाटो की बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।उक्त कार्यवाही उप नियंत्रक प्रवर्तन-चतुर्थ, प्रवर्तन अधिकारी जोन-10, 09, एच.क्यू.तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

*लेकिन आज भी एक सवाल जहां कार्यवाही हुई उसके अड़ते हुए राहुल नगर बी,सद्भावना नगर,मां जगदम्बा नगर में कार्यवाही आखिर क्यों नही?*

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines