Home » राजस्थान » जोधपुर के एक ज्वेलर को मिली लॉरेंस के नाम की धमकी, 5 लाख रुपए की डिमांड की लिखा- अगला टारगेट तू

जोधपुर के एक ज्वेलर को मिली लॉरेंस के नाम की धमकी, 5 लाख रुपए की डिमांड की लिखा- अगला टारगेट तू

जोधपुर: जोधपुर के एक ज्वेलर को लॉरेंस के नाम की धमकी मिली है. बदमाश ने वॉट्सऐप कॉल के जरिए 5 लाख रुपए की डिमांड की है रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है.

मामला शहर के सदर बाजार थाना क्षेत्र का है. ज्वेलर ओमप्रकाश सोनी की ओर से मंगलवार रात करीब 8 बजे मामला दर्ज करवाया है. ज्वेलर ओमप्रकाश का शहर के घोड़ों का चौक में सुदर्शन ज्वेलर्स के नाम से शॉप है. ज्वेलर ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 4 बजे पहला मैसेज और कॉल आया, जो उसने अटेंड नहीं किया.

वॉट्सऐप वाले इस नंबर पर लॉरेंस की फोटो लगी थी. इसके बाद मैसेज आना शुरू हुए और लिखा कि-तुझे तेरी जान प्यारी है तो 5 लाख रुपए का बंदोबस्त करना होगा. ज्वेलर ने बताया कि रुपए नहीं देने पर लिखा कि-अगला टारगेट तू है. इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास