Home » राजस्थान » बाइक व स्कूटी की हुई टक्कर, हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत, अन्य हुआ घायल

बाइक व स्कूटी की हुई टक्कर, हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत, अन्य हुआ घायल

आसपुर (डूंगरपुर): डूंगरपुर जिले के दोवडा थाना क्षेत्र के खेमपुर घाटी के पास एक बाइक व स्कूटी की टक्कर हो गई. हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं स्कूटी सवार अन्य व्यक्ति घायल हो गया. इधर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है. वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डूंगरपुर जिले के दोवडा थाने के हेड कांस्टेबल गमीरालाल ने बताया की गणेशपुर निवासी हीरालाल पुत्र नाथू भगोरा ने रिपोर्ट दी है. रिपोर्ट में बताया है की उसका छोटा भाई मरता पुत्र नाथू भगोरा व अपने साथी जोरा लोहार के साथ स्कूटी पर गणेशपुर से खेमपुर जा रहे थे. इस दौरान खेमपुर घाटी के पास एक तेज रफ़्तार बाइक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी. हादसे में स्कूटी सवार मरता व जोरा गंभीर घायल हो गए.

घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल लाया गया. जहां पर मरता की हालत गंभीर होने से उसे उदयपुर के लिए रेफर किया गया. इधर उदयपुर ले जाते समय रास्ते में मरता की मौत हो गई. परिजन शव लेकर डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवाया. इधर सुचना पर पुलिस जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंची. जहा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है. वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश