Home » अंतर्राष्ट्रीय » CM भजनलाल शर्मा बोले, विकसित भारत संकल्प यात्रा लोगों के उत्थान में होगी सहायक, कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित ना रहें

CM भजनलाल शर्मा बोले, विकसित भारत संकल्प यात्रा लोगों के उत्थान में होगी सहायक, कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित ना रहें

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महारानी कॉलेज में विकसित भारत संकल्प यात्रा  कार्यक्रम का शुभारंभ किया. CM भजनलाल ने सभी अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों का आभार जताया. सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा लोगों के उत्थान में सहायक होगी. कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित ना रहें. अंतिम पायदान तक योजनाओं का लाभ मिलेगा. हम जन-जन की आवाज बनेंगे.

भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वो करती है. हम घोषणा-पत्र के एक-एक वादे को पूरा करेंगे. किसान कल्याण की प्राथमिकताओं को पूरा करेंगे. वंचित किसानों को किसान सम्मान निधि दी जाएगी. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला के उत्थान के लिए जो योजनाएं देश में प्रारंभ की है. उन योजनाओं की क्रियान्विति उन योजनाओं की मॉनिटरिंग इस यात्रा के माध्यम से होगी.

हम सबने इस विकसित भारत का जो सपना सजाया है. वह हम सब मिलकर इस संकल्प यात्रा के जरिए पूरा करेंगे. इस यात्रा के माध्यम से हम हर एक उस व्यक्ति से जानना चाहते हैं. जो योजनाओं का लाभ सरकार ने उन्हें दिया है. उन योजनाओं का लाभ मिला है या नहीं. किसान सम्मान निधि हमारे किसान भाइयों को दी है. मगर मैं कहना चाहता हूं कि पिछली बार जिन किसानों के नाम उसमें शामिल नहीं हुए. उनके नाम इस यात्रा के माध्यम से शामिल किए जाएंगे. जनता से हमने जो वादे किए हैं, उन वादों को पूरा करने का काम हमारी सरकार करेगी. गरीब की सेवा, वंचितों का सम्मान हमारी सरकार का मूल मंत्र है. जनता में यह विश्वास है कि प्रधानमंत्री जी जो कहते हैं वह करते हैं.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास