जयपुरः जयपुर में नकाबपोश बदमाश के घर में घुसने की घटना सामने आयी है. जहां बदमाशों ने घर में घुसकर सरियों से शीशे और दरवाजे तोड़ने की घटना को अंजाम दिया है. इसके साथ ही घर में मौजूद बच्चों को भी बंधक बनाने का प्रयास किया है.
घटना प्रताप नगर थाना इलाके की बतायी जा रही है. जहां नकाबपोश बदमाशों ने सरियों से शीशे और दरवाजे तोड़ने की घटना को अंजाम दिया. मामले की भनक लगने पर लोग जैसे एकत्रित हुए तो सभी बदमाश मौके से फरार हो गये. फिलहाल मामले की जांच कर प्रताप नगर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 244





