Poola Jada
Home » राजस्थान » मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कोटा और टोंक दौरा आज, डेम साइट करेंगे विजिट

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कोटा और टोंक दौरा आज, डेम साइट करेंगे विजिट

जयपुरः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज कोटा और टोंक के दौरे पर रहेंगे. जहां वो बांधों का दौरा करेंगे. इस दौरान उनके साथ केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भी रहेंगे. हेलिकॉप्टर से कोटा और टोंक जाने का मुख्यंमत्री का कार्यक्रम है.

मुख्यमंत्री के दौरे पर ACS जल संसाधन अभय कुमार भी मौजूद रहेंगे. दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री जयपुर से रवाना होंगे. दोपहर 2:00 बजे कोटा के नवनेरा डेम पहुंचेंगे. जहां सीएम नवनेरा डेम की साइड विजिट करेंगे. दोपहर 3:30 बजे मुख्यमंत्री ईसरदा डेम टोंक पहुंचेंगे.

मुख्यमंत्री ईसरदा डेम की भी साइट विजिट करेंगे. इसके बाद शाम 4:00 बजे ईसरदा डेम से रवाना होकर मुख्यमंत्री जयपुर पहुंचेंगे. बता दें कि ERCP को लेकर सरकार ने कवायद तेज कर रखी है. केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सलाहकार ने जल्द DPR तैयार करने के निर्देश दिए है. ऐसे में संभव है इसी माह DPR तैयार होनी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines