जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर जिले से बड़ी खबर मिल रही है. जैसलमेर हवाई सेवा को झटका लगा है. स्पाइसजेट की दिल्ली व मुंबई जाने वाली हवाई सेवाएं बंद है. स्पाइसजेट ने तय समय से पहले ही अपनी हवाई सेवाएं बंद की है.
अपना शेड्यूल जारी करने के बावजूद फरवरी शुरू होने के साथ ही हवाई सेवाएं की बंद है. स्पाइसजेट ने दो माह ही दिल्ली की फ्लाइट चलाई है. स्पाइसजेट दो शेड्यूल के नाम पर छलावा कर रहा है. हर साल स्पाइसजेट तय शेड्यूल के अनुसार फ्लाइट्स नहीं चलाती है.
पहले शुरू हुई इंडिगो की फ्लाइट्स जारी रहेगी. इंडिगो की दिल्ली, मुंबई, जयपुर व अहमदाबाद के लिए हवाई सेवाएं जारी रहेगी. तय सीमा से पहले फ्लाइट बंद होने से मायूसी छाई.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 125






