जयपुर: उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शिरकत की. उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि राजस्थान में भाजपा एक बार फिर 25 की 25 सीट जीतेगी. केंद्र में भी पहले से ज्यादा सीटों के साथ बीजेपी सरकार बहुमत में आएगी. भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत वे सभी गांव में प्रवास करेंगे.
आपको बता दें कि भाजपा कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है. राज्यसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बैठक महत्वपूर्ण है. प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की अध्यक्षता में बैठक हो रही है.
संगठन से जुड़े कई फैसले संभव है. बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों और नेताओं को बुलाया गया. गांव चलो अभियान’ को लेकर भी विस्तार से चर्चा होगी. इसके बैठक के बाद प्रदेश पदाधिकारियों की भी बैठक होगी.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 135





