जयपुर(सुनील शर्मा) भाजपा के “गांव चलो अभियान” के तहत प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी उदयपुर जिले के मावली विधानसभा स्थित ग्राम कैलाशपुरी ग्राम के बूथ 70 में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचे।सीपी जोशी ने नवयुग प्रवर्तक यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के जनहित के विकास कार्यों को गांव गांव तक पंहुचाने के लिए आयोजित चौपाल में लाभार्थियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक भवन का भी शिलान्यास किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि गांव चलो अभियान के अंतर्गत पूरे प्रदेश में 70 हजार स्थानों पर 70 हजार कार्यकर्ता जाएंगे।जिन गांव की आबादी एक हजार से दो हजार के बीच है वहां दो कार्यकर्ता जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में गांवों का तेजी से विकास हो रहा हो रहा है,हर गांव,हर ढाणी के व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे यही सरकार का उद्देश्य है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले दस सालों में वादे और नारे नहीं दिए बल्कि पहले ही दिन से देश को परिवार मानकर प्रधान सेवक के रूप में गरीब,महिला,युवा और किसान के उत्थान और कल्याण के लिए काम किया।मोदी सरकार ने जितनी कल्याणकारी योजनाएं देश और प्रदेश को दी,अन्य किसी ने नही दी होगी। गरीब परिवारों को मकान मिला,राशन मिला,उज्जवला योजना से माताओं बहनों को धूएं से मुक्ति मिली, आयुष्मान भारत योजना से गरीब को मुफ्त इलाज मिला,जल जीवन मिशन योजना से पेयजल मिला,घर-घर शौचालय बने,जन-धन में बैंक खाते खुले,किसान सम्मान निधि मिली, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत जिन परिवारों के पास आजादी के इतने समय बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं थे उन्हें मुफ्त में बिजली पहुंचाने का काम हुआ। राजस्थान में भी भाजपा की डबल इंजन सरकार ने सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उज्ज्वला योजना में सस्ता गैस कनेक्शन देने का निर्णय लिया,अन्नपूर्णा योजना में 650 ग्राम भोजन की व्यवस्था की,गेहूं की एसपी को बढ़ाना हो,बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था करनी हो सहित ऐसे अनेक निर्णय लिए हैं जिनका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है।

कार्यक्रम के दौरान उदयपुर जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली,उदयपुर ग्रामीण अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान,मावली विधानसभा प्रत्याशी कृष्णगोपाल पालीवाल,गांव चलो अभियान के जिला संयोजक तख्तसिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।






