Home » राजस्थान » मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं को दी सौगात, कनिष्ठ सहायक के 3,552 पदों पर होगी भर्ती

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं को दी सौगात, कनिष्ठ सहायक के 3,552 पदों पर होगी भर्ती

जयपुरः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं को बड़ी सौगात दी है. सीएम ने प्रदेश वासियों को तोहफा देते हुए कनिष्ठ सहायक के 3,552 पदों पर भर्ती निकाली है. CM शर्मा ने प्रक्रिया शुरू करने के आदेश देते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार के उचित अवसर मिल सकेंगे और उनका भविष्य सुरक्षित होगा.

भर्ती के तहत पदों में गैर अनुसूचित क्षेत्र के 2 हजार 788 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 764 पद शामिल है. लेखानुदान बजट 2024-25 में राज्य सरकार ने 70 हजार सरकारी नौकरियों पर भर्ती की घोषणा की. जिसकी क्रियान्विति पर राज्य सरकार ने काम भी शुरू कर दिया है. भर्ती प्रक्रियाओं में होने वाले अकारण विलम्ब को समाप्त करने के लिए ये फैसला लिया गया है. RPSC व राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी करने का भी फैसला लिया गया है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines