Home » राजस्थान » परिवहन मुख्यालय में हड़कंप, निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य सचिव सुधांश पंत, बड़ी संख्या में गैर हाज़िर मिले कार्मिक

परिवहन मुख्यालय में हड़कंप, निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य सचिव सुधांश पंत, बड़ी संख्या में गैर हाज़िर मिले कार्मिक

जयपुर: परिवहन मुख्यालय में हड़कंप गया. जब मुख्य सचिव सुधांश पंत औचक निरीक्षण करने पहुंचे. कार्मिक बड़ी संख्या में गैर हाज़िर मिले. फाइलों का रखरखाव भी मुख्य सचिव को सही नहीं मिला. आपको बता दें कि मुख्य सचिव सुधांश पंत ने परिवहन मुख्यालय का आज औचक निरीक्षण किया. परिवहन भवन में दूसरी फ्लोर पर अलग-अलग कमरों का निरीक्षण कर रहे है. इस दौरान जिन-जिन कमरों में टेबल पर फाइलें मिल रही है.

उन सभी फाइलों की मौजूद अधिकारियों से सुधांश पंत जानकारी ले रहे है. कुछ फाइलों की CS ने ली फोटो और कर्मचारियों से फीडबैक ले रहे है. इस दौरान पूरे परिवहन भवन में खलबली का माहौल देखा जा रहा है. कुछ लेटलतीफ अधिकारी परिवहन भवन में इधर से उधर दौड़ लगा रहे है.

आपको बता दें कि सुधांश पंत सुबह 9:25 बजे मुख्यालय पहुंच गए. निरीक्षण के दौरान परिवहन आयुक्त मौजूद नहीं थी. सीधे परिवहन आयुक्त के सेक्शन में मुख्य सचिव पहुंचे. मनीषा अरोड़ा उस समय मुख्यालय नहीं पहुंची थीं. आयुक्त के PA ने उन्हें बताया मुख्य सचिव निरीक्षण कर रहे है. इसके बाद परिवहन आयुक्त दौड़ते भागते मुख्यालय पहुंची.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines