जयपुर(सुनील शर्मा) जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-14 में कार्रवाई करते हुंए निजी खातेदारी की करीब 13 बीघा कृषि भूमि पर 03 नवीन अवैध कॉलोनियो को प्रारंम्भिक स्तर पर ही पूर्णतःध्वस्त किया गया।

मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम वाटिका सिमीलिया रोड पर जिला जयपुर में करीब 02 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गयी मिट्टी-ग्रेबल सडकें व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।
जेडीए द्वारा जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम वाटिका चन्दलई रोड़ पर जिला जयपुर में करीब 03 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गयी मिट्टी-ग्रेबल सड़कें व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

जेडीए द्वारा जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम मोहनपुरा़ जिला जयपुर में करीब 08 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गयी मिट्टी-ग्रेबल सड़कें व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।उक्त कार्यवाही उप नियंत्रक प्रवर्तन-पंचम,प्रवर्तन अधिकारी जोन-14 पीआरएन (नॉर्थ) तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

इसी प्रकार जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित मेन कालवाड रोड पर सडक के दोनो ओर आम रास्ते व फुटपाथ पर थडी-ढेले लगाकर स्थायी/अस्थायी कब्जे-अतिक्रमण कर रखे हैं। जिससे यातायात आवागमन में आमजन को काफी समस्या हो रही है उक्त किये गये अतिक्रमणों को नगर निगम ग्रेटर एवं जेडीए के सामूहिक अभियान के तहत दिनांक 17.02.2024 को हटाये जाने की कार्यवाही की जायेगी।






