Home » राजस्थान » जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प यात्रा संवाद कार्यक्रम हुआ आयोजित।।विकसित भारत तथा विकसित राजस्थान बनाने के लिए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाना है: उद्योग मंत्री

जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प यात्रा संवाद कार्यक्रम हुआ आयोजित।।विकसित भारत तथा विकसित राजस्थान बनाने के लिए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाना है: उद्योग मंत्री

जयपुर(सुनील शर्मा) विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ तथा विधायक हंसराज पटेल ने किया सम्मानित।जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प यात्रा संवाद कार्यक्रम शुक्रवार को राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटपूतली में उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में आमजन,जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संवाद सुना।इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा राज्य के लिए विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया गया।

मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए कार्य कर रहें हैं।उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री ने विश्व में देश का मान सम्मान बढ़ाया हैं। प्रधानमंत्री का लक्ष्य 2047 तक देश को विश्व के अग्रणी देशों में शामिल करना हैं।साथ ही कहा की प्रधानमंत्री की योजनाओं से सभी वर्गों के लोग लाभान्वित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री ने कोटपूतली जिले के लिए कई सौगातें दी हैं जिसमें कोटपूतली में सड़कों का विस्तार, बानसूर तथा पुतली कट पर फ्लाईओवर का निर्माण,अंबाला से अलवर तक हाईवे का निर्माण,युवाओं के एलबीएस कॉलेज में इंडोर स्टेडियम का निर्माण करवाया गया है साथ ही उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों से अपील की कि विकसित भारत तथा विकसित राजस्थान बनाने के लिए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाना है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक