Home » राजस्थान » मेहंदीपुर बालाजी के मुख्य बाजार में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का माल जलकर हुआ खाक

मेहंदीपुर बालाजी के मुख्य बाजार में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का माल जलकर हुआ खाक

दौसाः दौसा के मेहंदीपुर बालाजी के मुख्य बाज़ार में भीषण आग लग गई. आग लगने से दुकान का लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया. घटना के कारण आस पास उपस्थित लोगों, श्रद्धालुओं व राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई. ऐसे में पानी के टैंकरों से दुकानदारों ने आग पर काबू पाया.

हादसे में आग ने पास की तीन दुकानों को भी चपेट में लिया. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी. पानी के टैंकरों से दुकानदारों ने आग पर काबू पाया. जबकि सूचना के बाद भी दमकल की गाड़ियां मौके पर अभी तक नहीं पहुंची.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक