Home » राजस्थान » राजस्थान के पुष्कर में लगेगा VVIP का जमावड़ा, एमपी सीएम डॉ.मोहन यादव के बेटे की होगी शादी

राजस्थान के पुष्कर में लगेगा VVIP का जमावड़ा, एमपी सीएम डॉ.मोहन यादव के बेटे की होगी शादी

अजमेर: मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव के बेटे वैभव यादव की शादी राजस्थान के पुष्कर में है. जिसके चलते पुष्कर में शादी समारोह में VVIP और VIP लोगों का आना जाना लगा रहेगा.

जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव के बेटे वैभव यादव की शादी 23 और 24 फरवरी को पुष्कर के एक रिजॉर्ट में होगी. आज ही वर और वधू करीब12 बजे पुष्कर पहुंचेंगे. जहां हल्दी कार्यक्रम है इसके बाद भात की रस्म भी होगी, और 24 तारीख को शादी की जाएगी.

बता दें कि वैभव यादव शालिनी यादव के साथ वैवाहिक बंधन में बंधेंगे. सीएम मोहन यादव के समधि किसान सतीश यादव हरदा के रोलगांव निवासी है. शादी समारोह में सीएम मोहन यादव के परिवार और अतिथि शामिल होंगे. संभावना जताई जा रही है कि राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत भी इस शादी समाहोर में शामिल हो सकते हैं.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines