उदयपुरः उदयपुर के झाडोल से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पारिवारिक कलह के चलते विवाहिता ने तीन बेटियों के साथ मिलकर विषाक्त का सेवन किया. घटना में एक बेटी की मौत हुई है. जबकि हादसे में दो बेटियों सहित मां की हालत गंभीर बनी हुई है. ऐसे में मामले की सूचना के बाद इन तीनों को उदयपुर के अस्पताल में रैफर किया गया है.
बाघपुरा कस्बे में देर रात का ये मामला है मामले में मां ने तीनों बेटियो के भोजन में मिलाकर विषाक्त दिया. उसके बाद स्वयं ने भी विषाक्त का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया. हालांकि इस में सिर्फ एक बेटी की मौत हुई है. जबकि हादसे में दो बेटियों सहित मां की हालत गंभीर बनी हुई है. जिन्हें उदयपुर के अस्पताल में रैफर किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 134






