Home » राजस्थान » पुलिस उपायुक्त उत्तर 16 मार्च को रामगंज थाने में करेंगे जनसुनवाई

पुलिस उपायुक्त उत्तर 16 मार्च को रामगंज थाने में करेंगे जनसुनवाई

जयपुर,(सुनील शर्मा) 13 मार्च आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम रखने के लिए पुलिस उपायुक्त उत्तर राशि डोगरा डूडी 16 मार्च (शनिवार) को दोपहर 12 बजे से रामगंज थाने में जन सुनवाई करेगी।

जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उत्तर प्रथम, सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज, सहायक पुलिस आयुक्त माणक चौक, सहायक पुलिस आयुक्त आमेर, थाना अधिकारी रामगंज, थाना अधिकारी गलता गेट, थाना अधिकारी ब्रह्मपुरी, थानाधिकारी माणक चौक, थाना अधिकारी सुभाष चौक, थाना अधिकारी ब्रह्मपुरी, थानाधिकारी जयसिंहपुरा खोर, थाना अधिकारी आमेर, थानाधिकारी महिला थाना उत्तर और थाने के अधिकारी गण उपस्थित रहेंगे। इस दौरान रामंगंज, माणकचौक व आमेर वृतों से संबंधित क्षेत्र के परिवादी अपनी समस्याएं पुलिस उपायुक्त को बताकर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करवा सकेंगे।जनसुनवाई का उद्देश्य संबंधित क्षेत्र के परिवादियों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करते हुए आमजन को राहत पहुंचाना है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व पुलिस आयुक्त जयपुर बीजू जॉर्ज जोसफ ने थाना शिप्रापथ (जयपुर दक्षिण), कानोता (जयपुर पूर्व), करधनी (जयपुर पश्चिम) एवं विद्याधरनगर (उत्तर) थानों में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जा चुका है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश