Poola Jada
Home » राजस्थान » सालों इंतजार के बाद रेलवे में बंपर भर्तियां, रेलवे पैन इंडिया ने निकाली 10 हजार के करीब भर्तियां, देखिए ये खास रिपोर्ट

सालों इंतजार के बाद रेलवे में बंपर भर्तियां, रेलवे पैन इंडिया ने निकाली 10 हजार के करीब भर्तियां, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: सालों इंतजार के बाद आखिरकार रेलवे पर नौजवानों के लिए नौकरी का पिटारा खोला है. उत्तर पश्चिम रेलवे की मानें तो इस बार देश भर में रेलवे में करीब 10 हज़ार के करीब भर्तियां निकली है जो रेलवे की अलग अलग कैटेगरी में है. इसमें असिस्टेंट लोको पायलट से लेकर टेक्नीशियन तक की भर्तियां शामिल है. अगर आप भी रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक है तो अप्लाई करने का समय यही है.

देश के 17 रेलवे ज़ोन में लगभग 10 हज़ार के करीब भर्तियां निकाली गई है. रेलवे की नौकरी केंद्र की नौकरी होती है लेकिन इस बार सभी ज़ोन के हिसाब भर्तियां होने के आसार है. यानी राजस्थान से अप्लाई करने वाले की भर्ती NWR से होगी और जहां तक पोस्टिंग की बात है पहले क्षेत्रीय पद भरे जाएंगे. NWR के तहत 450 पदों पर असिस्टेंट लोको पायलट और तकनीशियन की भर्ती होनी है और युवाओं के लिए ये एक अच्छा मौका है.

रेलवे की नौकरी देश में बेहतरीन नौकरियों में गिना जाता है. केंद्र की नौकरी होने के कारण वेतन और भत्ते राज्यों से ज़्यादा होते है लिहाजा युवा पहले रेलवे में भर्तियां देखते है. इस बार 10 हज़ार के करीब भर्तियों के लिए आवेदन आने वाले है और अलग अलग डिप्लोमा ,डिग्री और स्किल के हिसाब से अलग अलग पदों पर भर्ती होगी.

रेलवे की कई भर्तियों में लगातार विवाद सामने आया है. ऐसे में प्रदेश के युवाओं को उम्मीद है कि इस बार रेलवे की ये भर्ती समय पर होगी और रिजल्ट का इंतजार भी ज्यादा नहीं करना पड़ेगा.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक