Home » राजस्थान » इलेक्टोरल बॉन्ड के डेटा सार्वजनिक पर बोले अशोक गहलोत, भाजपा की मचाई लूट देश के सामने आई

इलेक्टोरल बॉन्ड के डेटा सार्वजनिक पर बोले अशोक गहलोत, भाजपा की मचाई लूट देश के सामने आई

जयपुर: चुनाव आयोग की वेबसाइट पर इलेक्टोरल बॉन्ड के डेटा सार्वजनिक करने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है. पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि डाटा सार्वजनिक होने के बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा मचाई गई लूट देश के सामने आ गई है.

इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी से तो ऐसा लगता है कि ED भाजपा का एक्सटोर्सन डिपार्टमेंट बनकर रह गई है. गहलोत ने आरोप लगाए कि जिन कंपनियों पर केन्द्रीय एजेंसियों ने छापे मारे, उन्होंने ही भाजपा को इलेक्टोरल बॉन्ड से चंदा दिया और उन पर चल रही कार्रवाई फिर रोक दी गईं. गहलोत ने कहा कि भाजपा ने सट्टेबाजी और जुआ जैसे काम करने वाली कंपनियों तक से चंदा लिया है.

ये ही भाजपा के चरित्र का सत्यापन है. गहलोत ने कहा कि कांग्रेस शुरू से कह रही थी कि इलेक्टोरल बॉन्ड देश का सबसे बड़ा घोटाला है. अब ये देश के सामने आ गया है कि भाजपा देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है जिसने भ्रष्टाचार का सरकारीकरण कर दिया है. गहलोत ने कहा कि ऐसा पहली बार देखा गया है कि जो कंपनियां घाटे में चल रही हैं वो भी करोड़ों का चंदा भाजपा को दे रही हैं.

भाजपा के दबाव में मीडिया भी इलेक्टोरल बॉन्ड के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं दिखा रही है. यह एक लोकतंत्र में उचित नहीं है कि जनता को सच्चाई ही ना बताई जाए और गुमराह किया जाए. भाजपा का ये भ्रष्टाचार अब कैसे भी नहीं छिप सकता है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान