Home » राजस्थान » जयपुर में सक्रिय बाल अपचारियों के गिरोह का पर्दाफाश, 11 मोबाइल और चोरी की पांच बाइक की गई बरामद

जयपुर में सक्रिय बाल अपचारियों के गिरोह का पर्दाफाश, 11 मोबाइल और चोरी की पांच बाइक की गई बरामद

जयपुर स्थित प्रताप नगर थाना प्रभारी मुनीन्द्र सिंह को बड़ी सफलता हाथ लगी है. शहर में सक्रिय बाल अपचारियों के गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के तीन बाल अपचारियों को दस्तयाब किया है. जिनके पास से पुलिस ने लूट के 11 मोबाइल और चोरी की पांच बाइक बरामद की है.

मामले में काफी जांच पड़ताल के बाद करीब 300 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल पुलिस इस गिरोह तक पहुंची. अभी तक की पूछताछ में सामने आई जानकारी के अनुसार शहर में 100 से अधिक मोबाइल लूट और वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके है.

बता दें कि पिछले काफी दिनों से यह गिरोह शहर में सक्रिय है. जिसके बाद प्रताप नगर थाना प्रभारी मुनीन्द्र सिंह की मेहनत रंग लाई. करीब 300 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल पुलिस इस गिरोह तक पहुंची. अब फिलहाल बाल अपचारियों से पूछताछ की जा रही है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास