Poola Jada
Home » राजस्थान » 25-26 मार्च को नहीं होंगे बाबा खाटूश्याम के दर्शन:सेवा-पूजा और तिलक के चलते बंद रहेगा मंदिर,27 की सुबह 5:30 बजे शुरू होंगे दर्शन

25-26 मार्च को नहीं होंगे बाबा खाटूश्याम के दर्शन:सेवा-पूजा और तिलक के चलते बंद रहेगा मंदिर,27 की सुबह 5:30 बजे शुरू होंगे दर्शन

हाल ही में आयोजित हुए फाल्गुनी मेले के बाद सीकर का खाटूश्याम मंदिर 25 और 26 मार्च को दर्शनों के लिए बंद रहेगा। इस संबंध में मंदिर कमेटी ने आदेश जारी किया है।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान के अनुसार 25 मार्च को होली के पर्व पर बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा और 26 मार्च को बाबा का तिलक होगा। इसलिए मंदिर में दर्शन 24 मार्च की रात 10 बजे से बंद होंगे। जो 27 मार्च की सुबह 5:30 बजे मंगला आरती के साथ शुरू होंगे।

इस बार मेले में पहुंचे 35 लाख से ज्यादा श्रद्धालु

11 से 21 मार्च तक बाबा का फाल्गुनी मेला आयोजित हुआ। जिसमें 35 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। इससे पहले 12 मार्च को तिलक होने के चलते बाबा का मंदिर कई घंटे तक बंद रहा था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS