Home » राजस्थान » गाय सामने आई तो पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, 15 लोग घायल:समाज के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे; कुम्हेर में हुआ हादसा

गाय सामने आई तो पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, 15 लोग घायल:समाज के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे; कुम्हेर में हुआ हादसा

डीग जिले के कुम्हेर थाना इलाके में गाय को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पहले कुम्हेर अस्पताल ले जाया गया। वहां से 9 घायलों को आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायल युवक कृष्णा ने बताया- सभी लोग बघेल समाज के हैं। आज हमारे समाज का कामां के नोनेरा गांव में कार्यक्रम था। हम लोग इकट्ठे होकर ट्रैक्टर ट्रॉली से नोनेरा गांव जा रहे थे। कुम्हेर के चक सितारा गांव के पास अचानक ट्रैक्टर के सामने गाय आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू हो गई और पलट गई।घटना को देख राहगीर रुक गए और राहगीरों के वाहनों की सहायता से 15 घायलों को कुम्हेर के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से 9 घायलों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल आरबीएम में मीना 30, सरवती 53, राजेश 40, पूनम 25, देवकी 40, रमेश चंद 62, तारा 40, कलावती 70, कृष्णा 25 साल भर्ती हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines