Poola Jada
Home » राजस्थान » ट्रैफिक कन्ट्रोल बोर्ड की बैठक की अनुपालना में जयपुर शहर में विभिन्न सडक सुधार किये प्रारम्भ ।। आमजन को मिलेगी सुरक्षित एवं सुगम राह, ट्रेफिक समस्या से मिलेगी निजात

ट्रैफिक कन्ट्रोल बोर्ड की बैठक की अनुपालना में जयपुर शहर में विभिन्न सडक सुधार किये प्रारम्भ ।। आमजन को मिलेगी सुरक्षित एवं सुगम राह, ट्रेफिक समस्या से मिलेगी निजात

जयपुर(सुनील शर्मा) मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं स्वायत्त शासन,नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के नेतृत्व में जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जयपुर शहर के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न विकास कार्य करवाये जा रहे है।

जयपुर विकास आयुक्त मंजू राजपाल ने बताया कि आमजन की सुरक्षा व यातायात की सुगमता हेतु दिनांक 27.02.2024 को ट्रैफिक कन्ट्रोल बोर्ड की 84वीं मीटिंग में जयपुर शहर में विभिन्न विभागों जेडीए,नगर निगम, रीको,आवासन मंडल,यातायात पुलिस इत्यादि से अनेक सड़क सुधार कार्य – रोड़ पेन्टिंग,मीडियन कार्य,अतिक्रमण, ट्रैफिक लाईट इत्यादि के कार्य करवाये जाने का निर्णय लिया गया था।इस दौरान उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं नगरीय विकास मंत्री के निर्देशन में जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रमुखता से इन कार्यों को हाथ में लिया गया है।साथ ही उन्होंने बताया कि आवश्यकतानुसार नो-पार्किंग बोर्ड लगवाये गये, आवश्यकतानुसार जेब्रा व स्टॉप लाईन बनवाई गई,यातायात पुलिस की आवश्यकतानुसार रोड़ मीडियन कट बन्द करवाये गये एवं रोड़ मीडियन की ऊॅचाई बढ़वाई गई,अनुपयोगी ट्रैफिक सिग्नल लाईट हटवाई गई एवं आवश्यकतानुसार नये ट्रैफिक सिग्नल लाईट्स लगवाई गई एवं ट्रैफिक सिग्नल में बाधा बन रहे पेडो की छॅगाई करवाई गई।अम्बाबाड़ी में ट्रैफिक सिग्नल में बाधा बन रहे पेड को हटाने के बजाय छॅगाई कर ट्रैफिक सिग्नल को मुक्त किया तथा पेड को कटने से बचाये जाने जैसे कार्य किये गये है।

जेडीए द्वारा 21 स्थानों पर नो-पार्किग के बोर्ड लगवाये गये है,20 स्थानों पर जेब्रा व स्टोप लाईन व सफेद पट्टी डलवायी/बनवायी गयी है,6 स्थानों पर रोड़ मीडियन कट बन्द करवाये गये है, 6 स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल लाईट की ऊंचाई बढवाये जाने का कार्य प्रगति पर हैं,विभिन्न स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई है,विभिन्न स्थानों पर नो पार्किंग के बोर्ड लगवाये गये है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS