Home » राजस्थान » मकान में नकबजनी करने वाले अपराधी के विरुद्ध कार्यवाही। नकबजनी की वारदात का किया खुलासा

मकान में नकबजनी करने वाले अपराधी के विरुद्ध कार्यवाही। नकबजनी की वारदात का किया खुलासा

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व कवेंद्र सागर आई.पी.एस. ने बताया कि समस्त थानाधिकारियों को अपराधियों की तलाश हेतु जारी विशेष अभियान के तहत अधिकाधिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे।

उक्त निर्देश की पालना में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व आशाराम चौधरी आर.पी.एस. के निर्देशन में व सहायक पुलिस आयुक्त आदर्श नगर जयपुर पूर्व लक्ष्मी सुथार के सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना आदर्श नगर सुभाष चंद पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस थाना आदर्श नगर पर टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना आदर्श नगर पर वाहन चोर सनीवर बेग को किया गिरफ्तार व चोरी का सामान व एक ऑटो को किया जब्त।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

परिवादी राजेश नागपाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की आज दिनांक 21/03/2024 को सुबह लगभग 9.40 पर दो व्यक्ति मेरे घर के आस पास 1 घंटे से चक्कर लगा रहे थे एवं वो एक ऑटो लेकर आए थे जिस पर आगे एवं पीछे कोई नंबर प्लेट नहीं थी वह अचानक आए और मेरे बरामदे में से गेट खोल कर A/C के कॉपर के पाईप के दो रोल चोरी कर लेकर भाग गए

तलाशी के दौरान घटना स्थल व उसके आसपास तथा आरोपी के आने व जाने के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी गई व आरोपी की पहचान की गई एवं मुखबिर की इतलानुसार इलाका थाना से आरोपी सनीवर बेग के कब्जे से चोरी का सामान ए.सी. पाईप के बंडल बरामद कर घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा जब्त किया आरोपी सनीवर बेग को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार शुदा आरोपी से अन्य वारदात के संबंध व साथी आरोपी के संबंध में अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार किए गए अपराधियों के नाम सनीवर बेग पुत्र अच्दुल रजाक उम्र 20 साल है निवासी लखेरी का मौहल्ला पुरानी तहसील के पास, जमवा रामगढ़ थाना जयपुर

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS