Poola Jada
Home » राजस्थान » पुलिस थाना बजाज नगर टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 1 शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार

पुलिस थाना बजाज नगर टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 1 शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त जिला जयपुर पूर्व कावेन्द्र सागर (IPS), ने बताया कि जिला जयपुर पूर्व के थाना क्षेत्रो में वाहन चोरी की बढ़ती वारदातो पर अंकुश लगाने के संबंध में आशाराम चौधरी अति० पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के सुपरविजन एवं आदित्य पुनिया सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर के दिशा निर्देशन में जिला जयपुर जयपुर पूर्व के समस्त थानाधिकारियों को वाहन चोरो की धर पकड हेतु टीमें गठित कर बढती वारदातो पर अकुंश लगाने एव बदमाशो की धर पकड हेतु निर्देशित किया गया था। थाना बजाज नगर ईलाका में वाहन चोरो की धर पकड हेतु राण सिंह थानाधिकारी पुलिस थाना बजाज नगर जयपुर पूर्व के नेतृत्व में इन्द्राज एएसआई, महेन्द्र कुमार कानि 10946, रामवतार कानि 11433, हरिओम 11431 की गठित की गई।

टीम के सदस्यो द्वारा दिन रात थाना बजाज नगर ईलाका में सैकडो सीसीटवी कैमरे देखे गये तथा एवं आवारा टाईप घूमने वाले बदमाशो के फुटेज के आधार पर मुखबिर मामूर किये गये, पूर्व के वाहन चोरी के चालानशुदा अपराधियो से गहन पूछताछ की गई तथा आधुनिक तकनिकीयो को प्रयोग करते हुए ट्रेडिशनल पुलिसिंग के द्वारा अपराधियो को चिन्हीकरण किया गया।

स्पैशल टीम के सदस्यो द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दुर्गापुरा बी. एम. बी मिष्ठान भण्डार के पास एक संदिग्ध शख्स को रोककर पूछताछ की तो अपना नाम विजेन्द्र सिंह कंडेरा पुत्र रमेश कुमार कंडेरा जाति कंडेरा उम्र 38 साल निवासी गॉव साहूनगर सीमेन्ट फेक्ट्री के पास थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर हाल किरायेदार चेतन कुमावत का मकान नं. 11 कुतरो की ढाणी सांगानेर थाना मालपुरा गेट जयपुर बताया जिसको प्रकरण में बाद पूछताछ मुकदमा संख्या 178/2024 घारा 379 आईपीसी में गिरफतार किया गया तथा मुल्जिम के कब्जे से प्रकरण का माल मशरूका मोटरसाईकिल नंबर आर जे 14 क्यूबी 5755 को जब्त किया गया। मुल्जिम को आज न्यायालय में पेश किया जावेगा।

थाना बजाज नगर टीम के सदस्यः-

इन्द्राज एएसआई, महेन्द्र कुमार कानि 10946, रामवतार कानि 11433, हरिओम 11431 मुल्जिम को पकडवाने में स्पैशल टीम के सदस्य महेंद्र कुमार कानि 10946 व श्री रामवतार कानि 11433 थाना बजाज नगर जयपुर पूर्व की अहम भूमिका रही है।

* गिरफ्तारशुदा मुल्जिमान के नामः-

विजेन्द्र सिंह कंडेरा पुत्र श्री रमेश कुमार कंडेरा जाति कंडेरा उम्र 38 साल निवासी गॉव साहूनगर सीमेन्ट फेक्ट्री के पास थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर हाल किरायेदार चेतन कुमावत का मकान नं. 11 कुतरो की ढाणी सांगानेर थाना मालपुरा गेट जयपुर।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines