Home » राजस्थान » इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर का प्रमोशन वीडियो देख गंवाए 1.33 लाख रुपए:घर बैठे कमाई का झांसा, रील पर दिए लिंक पर क्लिक किया था

इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर का प्रमोशन वीडियो देख गंवाए 1.33 लाख रुपए:घर बैठे कमाई का झांसा, रील पर दिए लिंक पर क्लिक किया था

झुंझुनूं जिले में साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर प्रमोशन वीडियो देख एक युवक ने झांसे में आकर दो दिन में 1.33 लाख रुपए गंवा दिए। पीड़ित के पिता ने साइबर थाने में इसकी रिपोर्ट दी है।

साइबर पुलिस के मुताबिक केहरपुरा खुर्द निवासी अनिल कुमार जांगिड़ कुवैत में डिलीवरी बॉय का काम करता है। उसने इंस्ट्राग्राम पर इन्फ्लूएंसर खुश्बू चौधरी का वीडियो देखा। वीडियो में कहा गया कि घर बैठकर 4-5 हजार रुपए कमाना चाहो तो डीएम करो, नीचे एक आईडी लिंक मेंशन किया था। लिखा था- इनसे सीखो घर बैठे कमाने का तरीका।

वीडियो देख झांसे में आया

वीडियो को देखकर अनिल झांसे में आ गया। उसने जैसे ही लिंक पर मैसेज किया। उन्होंने ग्रो (Groww) कंपनी दिल्ली के बारे में बताया। अनिल ने दो हजार रुपए ट्रांसफर किए। इसके बाद कंपनी ने एक्सल फाइल में अनिल की आय दर्शानी शुरू कर दी।

इसके बदले अनिल से जीएसटी व अन्य चार्ज के बहाने 12 मार्च व 19 मार्च को 1 लाख 33 हजार 298 रुपए फोन पे करा लिए। जब अनिल ने रुपए खाते में ट्रांसफर कर लिए और रुपए डलवाने के लिए दबाव देने लगे।

बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। अनिल ने इसकी सूचना पिता कमल जांगिड़ व दोस्त को दी। कंपनी के बताए पते पर दिल्ली जाकर देखा तो इस नाम की कोई कंपनी नहीं थी। इसके बाद अनिल के पिता कमल जांगिड़ साइबर थाने पहुंचे और ठगी की रिपोर्ट दी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines