Poola Jada
Home » अंतर्राष्ट्रीय » आज जयपुर में ‘किंग कोहली’ शो ! राजस्थान और बेंगलुरु होगी आमने सामने, इन खिलाड़ियों के बीच रहेगी टक्कर

आज जयपुर में ‘किंग कोहली’ शो ! राजस्थान और बेंगलुरु होगी आमने सामने, इन खिलाड़ियों के बीच रहेगी टक्कर

जयपुरः आज जयपुर में ‘किंग कोहली’ शो होगा. आईपीएल के 19 वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी आमने सामने होगी. मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां एक बार फिर रॉयल्स अपने गढ़ में जीत हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

टूर्नामेंट में अभी तक 3 जीत के साथ राजस्थान प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर है. जबकि मात्र 1 जीत के साथ बेंगलुरु की टीम 8वें स्थान पर पर संघर्ष करती हुई नजर आ रही है. हालांकि आज के मैच में सबकी नजरें विराट कोहली पर रहेंगी. कि रन मशीन का बल्ला आज किस तरह से मैदान में धूल उड़ाता है. टूर्नामेंट में 203 रन बनाकर विराट के पास ऑरेंज कैप है. अपने चहेते विराट कोहली की झलक देखने को प्रशंसक बेताब नजर आ रहे है.

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन, रियान पराग फॉर्म में है. जबकि गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, चहल, नांद्रे बर्गर लय में नजर आ रहे है. ऐसे में राजस्थान पिछले साल के हार का हिसाब चुकाना चाहेगी. बेंगलुरु के डुप्लेसिस,मैक्सवेल,क्रिस ग्रीन के प्रदर्शन पर भी सबकी नजरें रहने वाली है क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी अपने घातक अंदाज के लिए जाने जाते है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश