Home » अंतर्राष्ट्रीय » यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, आतंक के दंश को समाप्त कर दिया, कांग्रेस सरकार के वक्त खिलाई जाती थी बिरयानी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, आतंक के दंश को समाप्त कर दिया, कांग्रेस सरकार के वक्त खिलाई जाती थी बिरयानी

हलैना: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राजस्थान के दौरे पर है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के भरतपुर जिले के हलैना पहुंचे. जहां पर उन्होंने ने विजय शंखनाद सभा को संबोधित किया. लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आतंक के दंश को समाप्त कर दिया गया. आतंकवादियों को कांग्रेस सरकार के समय बिरयानी खिलाई जाती थी. डबल इंजन की सरकार का लाभ जनता को मिल रहा है. कांग्रेस के समय ना नीति थी ना नियत साफ थी.

आपको बता दें कि राजस्थान में होने वाले 25 लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए घमासान तेज हो गया है. हर पार्टियों के दिग्गज नेता राजस्थान में रै​लियां और चुनावी सभाएं कर रहे है. चाहे बात हो कांग्रेस की या फिर बीजेपी की. आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी चुनावी सभा को संबोधित किया. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हलैना पहुंचे.

उन्होंने लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया. मंच पर पहुंचने पर प्रदेश प्रवक्ता शैलेश कौशिक के द्वारा दी गई महाराज सूरजमल की प्रतिमा सीएम योगी को भेंट की गई. मंच पर राजू कटारा के द्वारा मुख्यमंत्री योगी को गदा भेंट की गई. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हलैना में विजय शंखनाद सभा को सम्बोधित किया. इससे पहले हेलीपैड पर भाजपा नेताओं ने CM योगी की अगवानी की. मंच पर विजया राहटकर, लोकसभा समन्वयक भूपेंद्र सैनी, मंत्री जवाहर सिंह सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश